Site iconSite icon SHABD SANCHI

NEET exam fraud नीट परीक्षा फर्जीवाड़े में एमपी से जुड़े तार, सतना मेडिकल कॉलेज के छात्र का नाम आया सामने

NEET exam fraud। देश भर में नीट परीक्षा फर्जीवाड़े को लेकर चर्चा हो रही है कि किस तरह से शातिर दिमांक के लोग इस फर्जीवाड़े को अंजाम दिए है। इस फजीवाड़े के तार एमपी के सतना से भी जुड़ रहे है। जिसमें सतना मेडिकल कॉलेज का एक छात्र सल्वर बनकर इस परीक्षा में शामिल होने के लिए पहुचा था। मीडिया खबरों के तहत इस गैंग में शामिल हिमांशु कुमार जो कि सतना के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के प्रथम वर्ष का छात्र, जो दूसरे अभ्यर्थी की जगह सॉल्वर बनकर परीक्षा देने पहुंचा था। आरोपी छात्र मोटी रकम लेकर दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहा था। बायोमेट्रिक जांच में संदेह होने पर उसे पकड़ा गया। पूछताछ में नेटवर्क सामने आया है।

अब तक पकड़े गए 30 सदस्य

जो जानकारी आ रही है उसके तहत बिहार के पटना में बायोमेट्रिक सिस्टम में सेंध लगाकर नकली परीक्षार्थियों को बैठाने वाले सॉल्वर गैंग के 30 सदस्यों को अब तक गिरफ्तार किया गया है। जिसमें सतना मेडिकल कॉलेज छात्र हिमांशु कुमार भी शामिल है, दरअसल बिहार में नीट परीक्षा के दौरान बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन में गड़बड़ी सामने आई। जांच में पता चला कि एक संगठित गैंग ने बायोमेट्रिक सिस्टम से छेड़छाड़ कर असली अभ्यर्थियों की जगह सॉल्वर को बैठाया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 30 लोगों को गिरफ्तार किया है।

मेडिकल छात्रों एवं मेधावी युवाओं की मदद

गैंग के सदस्य फर्जी आधार कार्ड और दस्तावेज तैयार कर बायोमेट्रिक सिस्टम को बायपास करते थे। असली अभ्यर्थी से लाखों रुपये लेकर उसकी जगह मेडिकल छात्रों या मेधावी युवाओं को सॉल्वर बनाकर परीक्षा में बैठाया था। इस गैंग के तार बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान तक सामने आ रहे है।

Exit mobile version