Site icon SHABD SANCHI

रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में होली के दिन जटिल हार्ट प्रक्रिया से बचाई गई मरीज की जान

Rewa's Super Specialty Hospital

Rewa's Super Specialty Hospital

Life of a patient saved from a complex heart procedure on the day of Holi in Rewa’s Super Specialty Hospital : होली के उत्सव और अवकाश के बीच सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, रीवा में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.के. त्रिपाठी एवं उनकी टीम ने एक गंभीर हृदय रोगी की जान बचाकर कर्तव्यनिष्ठा और चिकित्सा समर्पण की अनूठी मिसाल पेश की। मरीज में धमनियों में बाइफरकेशन ब्लॉकेज की जटिल स्थिति थी, जिसके लिए तुरंत PCI (पर्क्यूटेनियस कोरोनरी इंटरवेंशन) प्रक्रिया की आवश्यकता थी।

डॉ. त्रिपाठी ने आधुनिक TAP (T-stenting and small protrusion) तकनीक का उपयोग कर इस चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया को अस्पताल की हाई-टेक कैथ लैब में पूर्ण सटीकता के साथ सफलतापूर्वक पूरा किया, जिससे मरीज की जान बच गई। इस सफलता में कैथ लैब टीम के सदस्य जय नारायण मिश्रा, सुधांशु तिवारी, सुमन साहू, अमन मिश्रा, सत्यम, निकित, विजय और सोनाली का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के स्वास्थ्य क्षेत्र में विजन, स्वास्थ्य मंत्री के प्रयासों तथा श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. सुनील अग्रवाल और अधीक्षक डॉ. अक्षय श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व से विंध्य क्षेत्र के मरीजों को अब दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों वाला उन्नत इलाज रीवा में ही उपलब्ध हो रहा है। होली जैसे त्योहार के दिन इस जटिल प्रक्रिया को सफल बनाना पूरी टीम के लिए गर्व का विषय है, जो अस्पताल की 24×7 आपातकालीन सेवाओं और उन्नत हृदय चिकित्सा की मजबूती को दर्शाता है। यह घटना विंध्य क्षेत्र में सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की बढ़ती विश्वसनीयता का प्रतीक बनी है।

Exit mobile version