फिल्म एक्टर Laxman Singh Rajput ने Rajni Rajput संग लिए सात फेरे…

actor laxman singh rajput marriage

फिल्म जगत से जुड़ी ताजा खबर में फिल्म एक्टर और डायरेक्टर Laxman Singh Rajput ने Rajni Rajput के साथ पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी कर ली है। यह समारोह सादगी और सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित इवेंट रहा। विवाह की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े सभी लोगों ने नवदंपति को शुभकामनाएं दी हैं।

फिल्म एक्टर Laxman Singh Rajput ने Rajni Rajput संग लिए सात फेरे...

Actor-Director Laxman Singh Rajput की पारंपरिक शादी

Laxman Singh Rajput का विवाह एक प्राइवेट और पारिवारिक माहौल में आयोजित किया गया था। समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार और सात फेरों की सभी रस्में निभाई गईं। आयोजन को इतना सीमित रखा गया, जिसमें करीबी रिश्तेदार और खास मेहमान ही शामिल हुए थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस शादी में भव्यता से अधिक परंपरा और धार्मिक विधियों को प्राथमिकता दी गई थी। यही वजह रही कि पूरा कार्यक्रम गरिमा और शांत वातावरण में संपन्न हुआ है।

ये भी पढ़े : Sunny Deol Upcoming Movies

दूल्हा-दुल्हन के लुक ने खींचा ध्यान

इस शादी के दौरान Actor व Director Laxman Singh Rajput पारंपरिक शेरवानी पहने हुए नजर आए। वहीं Rajni Rajput ने लाल रंग का पारंपरिक लहंगा पहना था, जो भारतीय वैवाहिक परंपरा की खास झलक देता है। सोशल मीडिया पर शेयर तस्वीरों में दोनों पारंपरिक वेशभूषा में सादगी भरे अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। फैंस ने तस्वीरों पर शुभकामनाओं की ढेर सारी बौछार की है।

ब्रज और राजपूत परंपराओं की झलक

इस विवाह समारोह में ब्रज संस्कृति और राजपूत परंपराओं का एक विशेष समावेश देखने को मिला है। रस्मों को पूरे पारंपरिक विधि से निभाया गया है, जिससे आयोजन सांस्कृतिक रूप से समृद्ध नजर आया है। आजकल जहां कई सेलिब्रिटी शादियां भव्य और ग्लैमरस अंदाज में करते हैं, वहीं Actor-Director Laxman Singh Rajput ने सादगी और पारिवारिक मूल्य को प्राथमिकता देकर एक अलग एग्जांपल पेश किया है।

ये भी पढ़े : Bigg Boss 20 में दिखेंगे सितार वादक Bhagirath Bhatt? जाने…

निजी जीवन की नई शुरुआत

फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुके Laxman Singh Rajput के लिए यह शादी जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। पेशेवर उपलब्धियों के साथ अब उन्होंने अपने निजी जीवन में भी नई शुरुआत की है। फिलहाल, उनकी शादी की खबर चर्चा में है और फैंस उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *