भोपाल। 11वीं की छात्रा से रेप-ब्लैकमेलिंग के आरोपी को भोपाल के कोहेफिजा पुलिस जिला अदालत में पेश करने के लिए लेकर पहुची थी। इस दौरान कोर्ट के वकील आरोपी ओसाफ अली खान पर टूट पड़े। पुलिस जब तक कुछ कर पाती, इस बीच ही वकीलों ने ओसाफ की घूसों से जमकर धुनाई कर दिए। स्थित ऐसी हो गई कि पुलिसकर्मियों और वकीलों के बीच झूमाझटकी की स्थिति बन गई। इसका एक वीडियों अब तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा रहा है कि वकील ओसाफ पर घूसो की बौछार कर रहे और पुलिस उसे बचाने में लगी हुई है। किसी तरह से पुलिस ने आरोपी को भीड़ से बचाया और सुरक्षित बाहर निकाला।
सहेली के माध्यम से किया था दोस्ती
जानकारी के तहत शाहपुरा स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ने वाली 11वीं की छात्रा ने परिवार के साथ कोहेफिजा थाने में शिकायत दर्ज कराई। कोहेफिजा थाना टीआई के अनुसार, आरोपी ओसाफ अक्सर छात्रा की सहेली से मिलने स्कूल के आसपास आता था। इसी सहेली के माध्यम से उसकी पहचान पीड़िता से हो गई। आरोपी ने पीड़िता को भोपाल घुमाने के बहाने खानूगांव के सुनसान इलाके में ले गया। वहां कार के अंदर आरोपी ने छात्रा के साथ रेप किया। विरोध करने पर उसने शादी का झांसा देकर उसे चुप कर दिया।
वीडियों वायरल की धमकी देकर पैसों की डिमांड
जानकारी के तहत आरोपी ने पीड़िता का रेप के दौरान अश्लील वीडियो बना लिया था। कुछ समय बाद उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से 1 लाख रुपए की मांग की। बदनामी के डर से घबराई छात्रा ने किसी तरह 40 हजार रुपए भी आरोपी को दिए थे। पैसे लेने के बाद भी आरोपी की मांग जारी रही और वह बार-बार रेप करने का दबाव बनाता रहा। तंग आकर जब छात्रा ने उसे सोशल मीडिया और फोन पर ब्लॉक कर दिया, तो आरोपी ने अलग-अलग नंबरों से कॉल कर परेशान किया। जब छात्रा नहीं मानी, तो आरोपी ने वह निजी वीडियो छात्रा के दोस्तों को दिखा दिया। इसके बाद छात्रा ने अपने मौसेरे भाई और हिंदू संगठन के लोगों की मदद से थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
धर्म परिवर्तन और नमाज पढ़ने का बनाया दबाव
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उस पर धर्म परिवर्तन का दबाब बनाता रहा। उससे कई बार जबरन धार्मिक दुआएं भी पढ़वाई गईं। पुलिस ने आरोपी ओसाफ अली खान को हिरासत में ले लिया है। आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है, जिसकी फोरेंसिक जांच कराई जाएगी।
