जम्मू-कश्मीर। देश के जम्मू-कश्मीर राज्य के पहलगाम की आंतकी साजिश को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। इस हमले का मास्टमांइड लश्कर-ए-तैयबा चीफ हाफिज सईद रहा है। सोमवार को एनएआई ने पहलगाम हमले पर सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की। एजेंसी ने कहा कि बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले की साजिश लश्कर-ए-तैयबा चीफ हाफिज सईद ने ही रची थी। इतना ही नही हाफिज पर भारत के खिलाफ जंग छेड़ने का आरोप लगाया है।
26 पर्यटकों की हुई थी मौत
ज्ञात हो कि पहलगाम की बैसरन घाटी टूरिस्ट प्लेस है। यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुचते है। इसी बीच 22 अप्रैल 2025 को ऐसा आंतकवादी हमला हुआ कि देश दुनिया इस घटना को देखकर सिहर गई, क्योकि आंतकियों ने बैसरन घाटी में ताबड़तोड़ फायरिंग करके 26 पर्यटकों को मौत के घाट उतार दिया था। उनका रोता बिलखता परिवार अपनी ऑखों के सामने आंतकियों के इस मौत के खेल को देखता रह गया।
हैंडलर पर 10 लाख का ईनाम
पहलगाम में हुए हमले की पहली चार्जशीट एनआईए ने दिसंबर 2025 को दाखिल की थी। जिसमें 6 लोगो को आरोपी बनाया गया था, हांलाकि इसमें लश्कर-ए-तैयबा चीफ हाफिज सईद का नाम नही था, जबकि पाकिस्तान के आतंकियों का हैंडलर सैफुल्लाह जट्ट उर्फ लंगड़ा समेत जिन 6 लोगों को आरोपी बनाया गया था उसमें से 3 आंतकी मारे जा चुके है, जबकि आतंकी आतंकियों का हैंडलर सैफुल्लाह जट्ट उर्फ लंगड़ा अभी जिंदा है और उस पर 10 लाख रूपए का ईनाम घोषित है।
ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने किया था काम तमाम
ज्ञात हो कि पहलगाम हमले के बाद देश भर के लोगो में आक्रोष रहा तो वही भारत सरकार ने इस आंतकी घटना के बाद बड़ा ऑपरेशन चलाया और 6-7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान और पाक के 9 ठिकानों पर हमला किया था। भारत का दावा है, इसमें 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए और उनके ठिकाने को ध्वस्त किया गया। इस हमले के बाद पाकिस्तान की ओर से भी हमला किया गया, लेकिन भारतीय सेना के जवानों एवं वायुसेना ने इस हमले का ऐसा करारा जबाब दिया कि पाकिस्तान सीजफायर वार्ता के लिए मजबूर हो गया। एनएआई की सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल होने तथा लश्कर-ए-तैयबा चीफ हाफिज सईद का नाम सामने आने के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

