Site icon SHABD SANCHI

उसने फायदा नहीं उठाया बल्कि.. अक्षय कुमार के बर्ताव पर Lara dutta का बयान

Lara Dutta's statement on Akshay Kumar, a big revelation about the shooting of Andaaz

Lara Dutta's statement on Akshay Kumar, a big revelation about the shooting of Andaaz

Lara dutta: बॉलीवुड में 90s के जमाने की एक्ट्रेस लारा दत्ता ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म अंदाज की शुरुआती दिनों को याद करते हुए अपना एक बयान दिया। जैसा कि हम जानते हैं कि 90s के जमाने में अक्षय कुमार के साथ कई सारे एक्ट्रेस के नाम जुड़े थे। हाल ही में अक्षय कुमार के बारे में लारा दत्ता ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा बेबाक बयान दिया।

Andaaz फिल्म के दौरान ऐसा क्या हुआ

लारा दत्ता ने अपने बयान में बताया कि जब अंदाज़ फिल्म की शूटिंग कर रही थी तब वह और प्रियंका चोपड़ा दोनों इंडस्ट्री में बिल्कुल नई थी, उन्होंने कहा कि सेट पर काम करने का अनुभव उनके लिए बिल्कुल ही सीखने वाला ही था। उन्होंने अपने ऑफिशियल बयान में बताया कि उसे दौर में नए एक्टर को गाइडेंस की जरूरत होती थी और टीम का सपोर्ट भी बहुत जरूरी होता था। Lara Dutta के अनुसार फिल्म की रूटिंग के दौरान माहौल बिल्कुल ही प्रोफेशनल रहता था।

ये भी पढ़े: Allu Arjun के Raaka First Look को देखकर atly हुए भावुक, कहा सालों से..

Lara Dutta ने Akshay Kumar को लेकर क्या कहा

अपने बयान में लारा दत्ता ने स्पष्ट बताया कि अक्षय कुमार ने कभी भी उनका या प्रियंका चोपड़ा का फायदा नहीं उठाया है। उन्होंने कहा कि वह एक सीनियर एक्टर के तौर पर अक्षय कुमार को उस समय जानती थी उन्होंने सेट पर दोनों ही एक्ट्रेस को सपोर्ट किया और सेट पर एक सुरक्षित माहौल बनाए रखा। Lara Dutta का ये बयान अक्षय कुमार की प्रोफेशनल छवि को दिखाती है।

Priyanka Chopra और Lara Dutta का शुरुआती करियर?

साल 2000 में लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा ने अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी पेजेंट जीतने के बाद बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। अंदाज़ फिल्म दोनों के लिए एक जरूरी फिल्म बताई जाती है सोशल मीडिया की जानकारी के अनुसार इस फिल्म में दोनों ही एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत की थी और अपने करियर में पहचान प्राप्त की थी।

ये भी पढ़े: 18 साल से एटली ने रखा 800 करोड़ के raaka का आइडिया, शाहरुख खान हुए फैन..

इंडस्ट्री में उस समय सेफ वर्क एनवायरनमेंट था

Lara Dutta का यह बयान ऐसे समय में आया जब फिल्म इंडस्ट्री में वर्कप्लेस सेफ्टी एक जरूरी मुद्दा बन गई है। ऑफिशियल बयान में बताया गया कि सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल नए लोगों के लिए आत्मविश्वास को बढ़ाता है इस संदर्भ में अक्षय कुमार का व्यवहार एक एग्जांपल की तरह लिया जा सकता है। लारा दत्ता के इस बयान से सिर्फ एक व्यक्तिगत अनुभव का ही नहीं पता चलता है बल्कि इंडस्ट्री के कामकाजी माहौल को लेकर भी जानकारी मिलती है।

Exit mobile version