Site iconSite icon SHABD SANCHI

सीधी में भू-अर्जन कर्मचारी भूपेंद्र पांडे 1 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, 27 लाख मुआवजे पर मांगी 13 लाख की घूस

Land acquisition employee caught red handed taking bribe of Rs 1 lakh in SidhiLand acquisition employee caught red handed taking bribe of Rs 1 lakh in Sidhi

Land acquisition employee caught red handed taking bribe of Rs 1 lakh in Sidhi

Land acquisition employee caught red handed taking bribe of Rs 1 lakh in Sidhi: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में लोकायुक्त रीवा की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। भू-अर्जन शाखा में पदस्थ कर्मचारी भूपेंद्र पांडे को जमीन मुआवजे के भुगतान के बदले 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। इस घटना से पूरे विभाग में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता शिव बहादुर तिवारी निवासी ग्राम सदरा की जमीन फोर लेन सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत अधिग्रहित हुई थी। मुआवजे की राशि लगभग 27 लाख रुपये निर्धारित हुई थी, जिसे बाद में 31 लाख रुपये के आसपास बताया गया। आरोपी भूपेंद्र पांडे ने मुआवजा राशि के 50 प्रतिशत यानी करीब 13 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित ने पहले ही 1 लाख रुपये की पहली किस्त आरोपी को दे दी थी, लेकिन शेष भुगतान के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था।

शिकायतकर्ता 2012 से इस मामले में परेशान थे और आखिरकार लोकायुक्त एसपी रीवा से शिकायत की। शिकायत की जांच में रिश्वत की मांग सही पाए जाने पर टीम ने ट्रैप ऑपरेशन की योजना बनाई। तय रकम 1 लाख रुपये की दूसरी किस्त लेते समय भूपेंद्र पांडे को मौके पर दबोच लिया गया। ट्रैप के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेजी कार्रवाई पूरी की गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। लोकायुक्त ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Exit mobile version