Site iconSite icon SHABD SANCHI

Lalit Modi ने Sushmita Sen के बारे में कहा..gold digger नहीं बल्कि…

Lalit Modi defends Sushmita Sen, clarifies allegations of 'gold digger'Lalit Modi defends Sushmita Sen, clarifies allegations of 'gold digger'

Lalit Modi defends Sushmita Sen, clarifies allegations of 'gold digger'

पूर्व आईपीएल चेयरमैन Lalit Modi ने अपने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के बचाव में बयान दिया है। यह बयान उनके रिलेशनशिप को पब्लिकली किए जाने के लगभग 4 साल बाद सामने देखने को मिला है। इंटरव्यू में ललित मोदी ने सुष्मिता सेन पर लगे गोल्ड डिगर के आरोप को गलत बताया है और अपने रिश्ते से जुड़े कुछ जरूरी पहलुओं पर खुलकर बात की है।

Lalit Modi ने सुष्मिता के ‘Gold Digger’ आरोपों को बताया गलत

2022 में जब ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन के साथ अपनी फोटो शेयर की थी तब दोनों की रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चाएं हुई थी। इस दौरान सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने तो सुष्मिता सेन को गोल्ड डीगर का कर मजाक भी उड़ाया था। हाल ही में ललित मोदी के दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि यह धारणा पूरी तरह से गलत थी सुष्मिता सेन पहले से ही सफल आजाद और इकोनॉमिकली भी मजबूत महिला है। उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति का मूल्यांकन केवल उसकी रिलेशनशिप के आधार पर नहीं होना चाहिए।

ये भी पढ़े: Shraddha Kapoor के डांस वीडियो ने बढ़ाई, राहुल मोदी की नई फिल्म की चर्चा

सुष्मिता सेन के साथ रिश्ते के दौरान खर्च को लेकर क्या बोले Lalit Modi?

ललित मोदी ने अपनी बातचीत के दौरान बताया कि ऐसे कई मौके थे जहां सुष्मिता सेन स्वयं अपना खर्च उठती थी उन्होंने कहा कि अक्सर बाहर जाने या फिर यात्रा करने के दौरान पेमेंट सुष्मिता ही करती थी उनके मुताबिक इससे यह पता चलता है उन पर लगाए गए आरोप गलत है।

ब्रेकअप की वजह पर भी हुई चर्चा

इस इंटरव्यू में ललित मोदी ने यह भी स्वीकार किया कि दोनों के बीच एक वास्तविक और गंभीर रिलेशनशिप था। हालांकि समय के साथ-साथ दूरी और व्यक्तिगत परिस्थितियों से उनके रिलेशनशिप प्रभावित हुएहैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक अलग-अलग स्थान पर रहने और व्यस्त पेशे के जीवन जीने के कारण उनका ब्रेकअप हुआ।

Sushmita Sen के लिए ललित मोदी ने जताया सम्मान

Lalit Modi ने अपनी बातचीत के दौरान सुष्मिता सेन के प्रति सम्मान की भावना जाहिर की है उन्होंने बताया कि आज भी वे उन्हें एक मजबूत और प्रेरणादायक व्यक्तित्व वाली महिला मानते हैं। उनके अनुसार रिश्ता समाप्त होने के बाद भी दोनों के बीच रिस्पेक्ट की भावना अभी भी है।

ये भी पढ़े: एक दिन में पूरा हुआ Akshay Kumar bhojpuri शूट, akshara singh ने बताया…

बयान के बाद फिर चर्चा में दिखा उनका पुराना रिश्ता

Lalit Modi के इस बयान के बाद एक बार फिर उनके पुराने रिलेशनशिप चर्चा का विषय बना हुआ है। मीडिया पर लोग इंटरव्यू को 2022 में शुरू हुई बहस के जवाब के रूप में देख रहे हैं। फिलहाल सुष्मिता सेन ने इस बारे में कोई भी बयान नहीं दियाहै।

Exit mobile version