Site iconSite icon SHABD SANCHI

लखनादौन विधायक के वाहन में हादसे के बाद भड़की आग, एमएलए समेत 3 लोग जख्मी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर हाईवे मार्ग में गुरूवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे का लखनादौन से कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह हो गए। उस घटना विधायक समेत उनका गनमैन और चालक झुलस गए है, विधायक समेत हादसे के शिकार तीनों लोगो को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि विधायक श्री सिंह की स्थित सामान्य हैं। जानकारी के तहत यह हादसा सिवनी-जबलपुर मार्ग पर हुआ है।

गाय को बचाने के दौरान बाउंन्डी से टकराए वाहन भड़की आग

जानकारी के अनुसार विधायक योगेंद्र सिंह बाबा जबलपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक एक गाय आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन को मोड़ दिया। जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक स्कूल की बाउंड्री वॉल से जा टकराई। जिससे वाहन में आग लग गई और कुछ ही देर में कार आग की लपटों से घिर गई। हादसे के दौरान कार अंदर से लॉक हो गई थी, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

स्थानिय लोगो ने दिखाई तत्परता

दुर्घटना के बाद वाहन में लगी हुई आग को देखते ही मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई और लोगो ने समय गंवाए बिना वाहन के अंदर फंसे हुए विधायक समेत उनके गनमैन एवं चालक को बाहर निकाल लिए। जिससे एक बड़ी घटना होने से बचाई जा सकी। कुछ लोगों ने हादसे के वीडियो भी बनाए, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह सड़क पर अचानक गाय का आना बताया जा रहा है।

Exit mobile version