Ladli Behna Yojana 35th Installment : लाड़ली बहनों के खाते में आने वाली है-35-वीं किश्त,लेकिन पहले कराएं,E-KYC

Ladli Behna Yojana 35th Installment-

Ladli Behna Yojana 35th Installment : लाड़ली बहनों के खाते में आने वाली है-35-वीं किश्त,लेकिन पहले कराएं,E-KYC-मध्य प्रदेश की लाडली बहनाओं के लिए अप्रैल का महीना खुशखबरी लेकर आ रहा है। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 35वीं किस्त जल्द ही जारी होने वाली है। इस बार भी पात्र महिलाओं के खातों में 1500 रुपये की सम्मान राशि भेजी जाएगी। हालांकि, इससे पहले सरकार ने एक जरूरी शर्त रखी है-eKYC (ई-केवाईसी) अनिवार्य है। अगर आपने अब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो आपकी किस्त रुक सकती है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।जानें लाडली बहना योजना की 35वीं किस्त की तारीख, ईकेवाईसी की अनिवार्यता और ऑनलाइन स्टेटस चेक करने का तरीका। अप्रैल में आने वाले 1500 रुपये के लिए तुरंत eKYC कराएं।

कब आ सकती है Ladli Behna Yojana की 35वीं किस्त ?

When will the 35th installment be credited

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पिछली 34वीं किस्त 13 मार्च 2026 को ग्वालियर के भितरवार से जारी की थी। अब उम्मीद जताई जा रही है कि 35वीं किस्त 10 से 15 अप्रैल 2026 के बीच लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। हालाँकि, अभी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन योजना के तहत अब तक सभी किस्तें समय पर जारी हुई हैं।

E-KYC-क्यों है जरूरी आइए पहले ये जान लें ?

Why is E-KYC mandatory

मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना में पारदर्शिता लाने और पात्रता की पुष्टि के लिए E-KYC प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है। बिना E-KYC के कई महिलाओं के नाम लाभार्थी सूची से हटा दिए गए हैं। अगर आप चाहती हैं कि 35वीं किस्त का 1500 रुपये आपके खाते में आए, तो जल्द से जल्द E-KYC करा लें।

याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बिंदु

बिना E-KYC के भुगतान अटक सकता है या आपका नाम,बल्कि योजना से ही निकाला जा सकता है।

Ladli Behna Yojana eKYC कैसे करें ?

How to do eKYC on Samagra Portal

Ladli Behna Yojana 35th Installment-फर्जी कॉल-लिंक से बचें – कोई भी निजी जानकारी अनजान व्यक्ति से साझा न करें।

आइए चरण बद्ध तरीके से जानें समग्र पोर्टल पर ईकेवाईसी की प्रक्रिया

Step-by-Step Guide for eKYC on Samagra Portal

  • समग्र पोर्टल पर जाएं – सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट samagra.gov.in पर जाएं।
  • E-KYC विकल्प चुनें – होमपेज पर E-KYC करें पर क्लिक करें।
  • समग्र ID डालें – अपनी समग्र आईडी और दिख रहा कैप्चा कोड भरें।
  • मोबाइल नंबर वेरिफाई करें – आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर OTP आएगा, उसे दर्ज करें।
  • आधार से E-KYC पूरा करें – OTP सत्यापन के बाद, अपना आधार नंबर डालकर प्रक्रिया पूरी करें।

नोट-सुनिश्चित करें कि आपका मोबाइल नंबर समग्र आईडी से लिंक हो। यदि नहीं, तो पहले नंबर अपडेट कराएं।

भुगतान की स्थिति कैसे चेक करें-How to Check Payment Status of 35th Installment ?

लाडली बहना पोर्टल से ऑनलाइन स्टेटस देखें-Check Ladli Behna Yojana Status Online

बिना बैंक गए ही आप यह पता कर सकती हैं कि 35वीं किस्त आई या नहीं इसके लिए-लाडली बहना पोर्टल पर जाएँ।
“आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपनी समग्र ID या रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और कैप्शान व कोड भरें और “सर्च” पर क्लिक करें। इसके बाद OTP वेरिफिकेशन के बाद आपके खाते की पूरी डिटेल और किस्त की स्थिति दिख जाएगी।

35वीं आने से किस्त से पहले क्या करें ?-What to do before the 35th installment

जरूरी कदम और सतर्कता-Important Steps and Precautions

  • E-KYC तुरंत कराएं – सबसे पहला और सबसे जरूरी काम।
  • समग्र ID में मोबाइल नंबर अपडेट – OTP के लिए यह अनिवार्य है।
  • बैंक खाता सक्रिय – सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक और सक्रिय हो।
  • फर्जी कॉल-लिंक से बचें – कोई भी निजी जानकारी अनजान व्यक्ति से साझा न करें।

योजना का बजट और लाभार्थी-Scheme Budget & Beneficiaries

प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों को सौगात-Benefits to 1.25 Crore Women

  • मध्य प्रदेश में इस योजना के तहत 1.25 करोड़ महिलाएँ लाभान्वित हो रही हैं।
  • अब तक 34 किस्तें जारी हो चुकी हैं, जिनमें 54,000 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया है।
  • वित्त वर्ष 2026-27 के लिए सरकार ने 23,883 करोड़ रुपये का बजट पारित किया है।

निष्कर्ष-(Conclusion)-लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक सराहनीय पहल है। 35वीं किस्त आने से पहले, सभी पात्र महिलाएं तुरंत E-KYC प्रक्रिया पूरी करें। ऐसा न करने पर 1500 रुपये की राशि रुक सकती है या आप योजना से वंचित हो सकती हैं। भुगतान की स्थिति ऑनलाइन चेक करें और किसी भी अपडेट के लिए सरकारी पोर्टल से जुड़े रहें।

महत्वपूर्ण जानकारी

  • 35वीं किस्त की संभावित तिथि-अप्रैल 2026 (10-15 अप्रैल के बीच संभावित)
  • सभी लाड़ली बहनों के लिए अनिवार्य- E-KYC (बिना भुगतान अटकेगा)
  • स्टेटस- samagra.gov.in या लाडली बहना पोर्टल पर देखें
  • अगर आपने eKYC नहीं कराया है, तो आज ही करा लें ताकि आपकी सम्मान राशि सीधे खाते में आ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *