Site iconSite icon SHABD SANCHI

गर्मियों में Hydration की कमी बढ़ा सकती है बुजुर्गों की परेशानी, डॉक्टर ने बताया..

Lack of hydration in summer can increase the problems of the elderly, find out why doctors advise drinking water.Lack of hydration in summer can increase the problems of the elderly, find out why doctors advise drinking water.

Lack of hydration in summer can increase the problems of the elderly, find out why doctors advise drinking water.

Hydration की समस्या गर्मी के मौसम में ज्यादातर देखने को मिलती है इसलिए हर व्यक्ति के लिए जरूरी है कि गर्मी के मौसम में हाइड्रेशन बनाए रखें। लेकिन बुजुर्गों के लिए उसकी अहमियत और भी बढ़ जाती है डॉक्टर का कहना है कि शरीर में पानी की कमी होने पर यूरिन इन्फेक्शन कब्ज कमजोरी और हिट से जुड़ी समस्याओं का खतरा देखा जाता है। तो चलिए हम जानते हैं गर्मियों में बुजुर्गों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Hydration की कमी क्यों है चिंता का कारण?

उम्र बढ़ाने के साथ-साथ शरीर में पानी की प्यास महसूस रहने की क्षमता पहले जैसी नहीं रहती है। यही कारण है कि कई बुजुर्ग जरूरत से कम पानी पीते हैं। डॉक्टर ने बताया कि गर्मियों में शरीर से पसीने के जरिए पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स तेजी से बाहर निकल जाते हैं अगर समय पर इसकी भरपाई नहीं हो तो डिहाइड्रेशन होने लगता है। जिससे शरीर के कई अंगों पर असर देखने को मिलता है।

ये भी पढ़े: Air Pollution: AIIMS स्टडी में खुलासा, गर्भ में पल रहे बच्चों पर बढ़ा खतरा…

यूरिन और कब्ज की समस्या कैसे बढ़ती जाती है?

डॉक्टर के अनुसार शरीर में पानी की कमी होने पर हमारा यूरिन गधा हो जाता है जिससे यूरिनरी टेक्स्ट इन्फेक्शन पेशाब में जलन और बार-बार संक्रमण का खतरा होने लगता है। वहीं पर्याप्त पानी नहीं मिलने से हमारा मल सख्त हो जाता है जिससे कब्ज पेट में भारीपन, मल त्याग में दिक्कतें जैसी समस्याएं हो जाती है।Hydration बनाए रखने से इन परेशानियों का रिस्क काफी हद तक कम हो जाता है।

किन लक्षणों को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए?

डॉक्टर के द्वारा दी जाने वाली जानकारी के मुताबिक Hydration के कारण है कि अगर किसी बुजुर्ग को लगातार कमजोरी चक्कर आना, मुंह सूखना, गहरे रंग का यूरिन या भ्रम जैसी स्थिति महसूस होती है तो उन्हें सामान्य नहीं समझना चाहिए। यह सभी डिहाइड्रेशन की शुरुआती संकेत हो सकते हैं जिसका समय रहते इलाज जरूरी होता हैं।

गर्मियों में ऐसे रखें अपने शरीर को Hydrated

डॉक्टर सलाह देते हैं कि दिन भर थोड़ी मात्रा में पानी पीते रहना चाहिए और केवल प्यास लगने का इंतजार नहीं करना चाहिए बल्कि बिना प्यास लगे भी पानी पीना चाहिए। इसके अलावा गर्मियों के मौसम में खीर तरबूज खरबूजा संतरा और नारियल जैसे पानी वाले फल भरपूर मात्रा में खानेचाहिए। तेज धूप में लंबे समय तक रहने से बचना चाहिए और हल्के सूती कपड़े ही पहनना चाहिए अगर किसी व्यक्ति को किडनी या हृदय संबंधित बीमारी है तो डॉक्टर से पानी की मात्रा तय अनुसार ही पीना चाहिए।

ये भी पढ़े: भारत में पुरुषों में तेजी से बढ़ रहा है Oral Cancer, ICMR स्टडी ने जताई चिंता

समय पर सावधानी ही हैं सबसे बड़ा बचाव

गर्मियों के मौसम में थोड़ी सी भी लापरवाही बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य की दिक्कतें बन सकती हैं डॉक्टर के मुताबिक नियमित रूप से पर्याप्त पानी पीना संतुलित भोजन करना और शरीर में पानी की कमी की शुरुआती संकेतों पर ध्यान देना इस परेशानियों से बचने में मदद करता है।Hydration शरीर में बनाए रखने के लिए स्वस्थ और सुरक्षित गर्मी बीतने के लिए यही सबसे अच्छा उपाय है।

Exit mobile version