Site iconSite icon SHABD SANCHI

कुकू कोहली के अंतिम संस्कार में भावुक हुईं Aruna irani, पहुंचे ये सितारे…

Aruna Irani gets emotional at Kuku Kohli's funeral; these stars attended.Aruna Irani gets emotional at Kuku Kohli's funeral; these stars attended.

Aruna Irani gets emotional at Kuku Kohli's funeral; these stars attended.

बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर कुकू कोहली के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर देखने को मिल रही है। 25 अगस्त को 77 साल की उम्र में इनका निधन हो गया 26 अगस्त को मुंबई के ओशिवारा शमशान घाट में उनका रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया जहां उनकी पत्नी Aruna irani बेहद भावुक नजर आई।

अंतिम विदाई में बेहद भावुक हुईं अरुणा ईरानी

कुकू कोहली के निधन के दौरान Aruna irani परिवार के सदस्यों के साथ थी, फोटोस में वह काफी दुखी नजर आ रही थी और परिवार के लोग उन्हें संभालते हुए देख रहे थे। कुकू कोहली और aruna irani ने 1990 में शादी की थी और दोनों लंबे समय से साथ थे। कुकू कोहली के अंतिम संस्कार में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सारे निर्देशक और कलाकार भी पहुंचे थे इसमें विक्की कौशल,कटरीना कैफ और रोहित शेट्टी के अलावा शबाना आजमी, जावेद अख्तर, शम कौशल, रजा मुराद और दीपक पाराशर समेत अन्य भी लोग मौजूद थे जिन्होंने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी।

ये भी पढ़े: Indian Idol Winners: किसकी चमकी है किस्मत? 2 विजेताओं का निधन

हार्ट अटैक से हुआ, कुकू कोहली का निधन

कुकू कोहली की तबीयत बिगड़ जाने के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। उन्हें पहले भी हृदय से जुड़ी समस्याएं होती थी और एनजीओप्लास्टि के बाद उनकी हालत सामान्य हो गई थी। लेकिन 25 अगस्त की शाम उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया और उनका निधन हो गया।

अजय देवगन के करियर से था खास कनेक्शन

कुकू कोहली को हिंदी सिनेमा में खास तौर पर 1991 की फिल्म फूल और कांटे के लिए पहचाना जाता है इसी फिल्म से अजय देवगन ने बतौर एक्टर बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म की सफलता में अजय देवगन के करियर की मजबूत शुरुआत में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कुकू कोहली ने इसके बाद l सुहाग, हकीकत, जुल्मी, अनाड़ी नंबर 1 और ये दिल आशिकाना जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म वह तेरा नाम था 2004 में रिलीज हुई थी।

ये भी पढ़े : Rapper Santy Sharma का YouTube चैनल CJP टिप्पणी के बाद delete हुआ?

पूरी फिल्म इंडस्ट्री ने दी अंतिम विदाई

कुकू कोहली के निधन में पहुंचे एक्टर निप्पल मेकर को श्रद्धांजलि दी उनकी मौत से जुड़े शुरुआती समाचार में भी फिल्म इंडस्ट्री के कई सारे लोगों ने उनके योगदान और अजय देवगन को शुरुआती मौका देने की बात याद की। कुकू कोहली का जाना हिंदी सिनेमा की एक ऐसे दौर की याद दिलाता है जब उन्होंने कई सारी लोकप्रिय फिल्मों के जरिए अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।

Exit mobile version