Site iconSite icon SHABD SANCHI

कृष 4 का बजट सुनकर जादू भी चौंक जाएगा!

Krrish 4 Release Date: साल 2003 में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म आई थी ‘कोई मिल गया’ फिर उसका सीक्वल 2006 में आया ‘कृष’ (Krrish) फिर लंबे गैप के बाद 2013 में रिलीज हुई Krrish 3 और अब तैयारी है Krrish 4 बनाने की. पिछली तीन फिल्मों का निर्देशन खुद ऋतिक के पिता राकेश रौशन ने किया था लेकिन इस बार ऋतिक इस फिल्म को खुद निर्देशित करने की सोच रहे हैं या फिर एक हॉलीवुड के डायरेक्टर को शामिल करने पर विचार कर रहे हैं।

कृष 4 का बजट

Krrish 4 Budget: कृष 4 के बजट को लेकर वैसे तो कई रिपोर्ट सामने आ रही हैं। आजकल जमाना भी महंगी फिल्मों का हो गया है. जिस फिल्म को जितने बड़े बजट की बताकर प्रमोट किया जाता है वो उतना ही पैसा कमाती है। कुछ दिन पहले ही ऋतिक रोशन ने कहा था कि वो कृष 4 को एक दम हॉलीवुड लेवल की फिल्म बनाना चाहते हैं और इसे 700 करोड़ के बजट में वह बनाने की कोशिश करेंगे। 700 करोड़ रुपए के फिल्म के लिए बहुत बड़ा अमाउंट होता है। यह उतना ही बजट है जितने में हॉलीवुड में फ़िल्में बनती हैं।

हालांकि ऋतिक अगर इतने बड़े बजट में हॉलीवुड लेवल की फिल्म बना रहे हैं तो उन्हें ये भी कन्फर्म करना होगा कि वो कृष 3 की तरह किसी एलियन कैरेक्टर के साथ रोमांटिक गाने पर डांस न करें क्योंकी हॉलीवुड फिल्मों में कहानी के बीच बीच में अचानक से डांस गाना शुरू नहीं हो जाता है.

प्रियंका चौपड़ा भी कृष 4 में

खबर है कि कृष 4 में प्रियंका चौपड़ा भी ऋतिक के अपोजिट रोल में होंगी। वैसे पिछले 2 पार्ट में प्रियंका ऋतिक रोशन की पत्नी के रोल में रही हैं और अगले पार्ट में भी उनका रोल कृष की पार्टनर के तौर पर ही रहेगा मगर 2013 वाली प्रियंका और अब की प्रियंका में काफी डिफ़रेंस हैं वो अब हॉलीवुड की एक्ट्रेस हैं और सिर्फ हीरो की पत्नी का किरदार निभाने पर शायद ही वो हामी भरें।

कृष 4 कब रिलीज होगी

फ़िलहाल फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर काम चल रहा है। अबतक काम प्लेटफार्म में नहीं आया है। पिछले पार्ट को रिलीज हुए 13 साल बीत गए हैं और उम्मीद है कि Krrish 4 को बनते बनते 2 साल और गुजर जाएंगे तबतक कोई मिल गया वाली ऑडियंस की जवानी बीत जाएगी।

Exit mobile version