Kriti sanon के रक्षाबंधन वाले विज्ञापन को लेकर चल रहे विवाद में अब एक नया मोड़ देखने को मिल रहा है ज्वैलरी ब्रांड जीवा की इस विज्ञापन को सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। ब्रांड ने अपने फैसले का कारण बताते हुए बताया कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना ब्रांड का मकसद नहीं था इस वजह से सभी प्लेटफार्म से इस विज्ञापन को हटा दिया गया है।
GIVA ने सभी प्लेटफॉर्म से हटाया अपना विज्ञापन
कृति सेनन के द्वारा किया जाने वाला यह विज्ञापन रक्षाबंधन के मौके पर इस ब्रांड की तरफ से जारी किया गया था विज्ञापन सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसके कंटेंट और कृति के द्वारा पहने जाने वाले कपड़े पर लोगों का रिएक्शन अलग-अलग देखने को मिला खुद सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी इस पर टिप्पणी की। इसके बाद विवाद बढ़ता देखकर ब्रांड ने अपना विज्ञापन वापस ले लिया ।GIVA ब्रांड ने सोशल मीडिया पर अपने बयान में भारतीय संस्कृति परंपराओं और त्योहार के प्रति अपना सम्मान बताया है ब्रांड का कहना है कि वह इन आंखों को परिवार के साथ खुशी से मनाने में विश्वास रखता है साथ ही इस एड के जरिए पालतू जानवरों को भी परिवार का हिस्सा दिखाने के बाद उसने कही थी।
ये भी पढ़ें: संस्कृति कपड़ों से नहीं…kriti sanon का कंगना को करारा जबाब
अपने ad पर ब्रांड ने क्या सफाई दी?
Kriti sanon के एड पर ब्रांड ने कहा कि अगर उसके हाल ही के विज्ञापन से समाज के किसी भी वर्ग की भावनाओं को अनजाने में दुख पहुंचा है तो ऐसा करना उनका उद्देश्य नहीं था। इसी सम्मान के चलते ब्रांड ने अपने विज्ञापन को सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। ब्रांड ने अपने बयान के अंत में त्यौहार के मौके पर लोगों के लिए प्यार और पॉजिटिव सोच की कामना भी की है।
आखिर ऐसा क्या था GIVA के Kriti sanon राखी विज्ञापन में?
विज्ञापन में कृति को रक्षाबंधन मनाते हुए दिखाया गया है। विज्ञापन में वह आइवरी रंग के इंडो वेस्टर्न लुक में नजर आती हुई दिख रही है उनके साथ एक पालतू कुत्ता भी है जिसे फैमिली का एक पार्ट बताता हुआ दिखाया गयाहै। इस विज्ञापन का उद्देश्य रक्षाबंधन की भावनाओं को परिवार और पालतू जानवर के साथ जोड़कर दिखाना था लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया पर अलग रिएक्शन देखने को मिलने लगे।
ये भी पढ़े : Mahakali Teaser: शुक्राचार्य के रोल में खौफनाक लगे अक्षय खन्ना…
अब इस विवाद का आखिर क्या हुआ?
Giva की ऐड वापस लेने के फैसले के बाद इस पूरे मामले में सबसे बड़ा अपडेट यही है कि विवादित ऐड अब ब्रांड के सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है।Kriti sanon से जुड़े इस एड पर शुरू हुई बाहर से सोशल मीडिया पर काफी चर्चा देखने को मिली वहीं ब्रांड विवाद के बाद अपना ऐड वापस लेना उचित समझा।

