Site iconSite icon SHABD SANCHI

Kriti sanon का राखी एड विवादों में, GIVA कैंपेन पर मचा है बवाल

Controversy over Kriti Sanon's Raksha Bandhan ad; Kangana raises questions.Controversy over Kriti Sanon's Raksha Bandhan ad; Kangana raises questions.

Controversy over Kriti Sanon's Raksha Bandhan ad; Kangana raises questions.

Kriti sanon का rakshabandhan के लिए बनाए जाने वाला जीवा का विज्ञापन सोशल मीडिया पर चर्चा में देखने को मिल रहा है इस विज्ञापन में उनके पहनावे और पालतू कुत्ते को राखी बांधने का सीन कुछ लोगों के साथ-साथ कंगना रनौत के लिए भी आपत्ति का विषय बना हुआ है। इस मामले के बीच कृति सेनन ने अपने सभी आलोचकों को जवाब दिया है।

क्यों विवादों में आया कृति का ये विज्ञापन?

जीवा ने जुलाई 2026 मे ‘Furever Sibling’ नाम का एक रक्षाबंधन प्रोजेक्ट लॉन्च किया था जिसमें ब्रांड एंबेसडर बनी कृति पहले अपने भाई को राखी बांधती है और फिर परिवार के पालतू कुत्ते को भी इस सेलिब्रेशन में शामिल करते हुए राखी बांधती है। इस प्रोजेक्ट के साथ जीवा ने पालतू जानवरों के लिए अपनी नई ज्वेलरी की कलेक्शन भी पेश की है।

इस विज्ञापन के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने कृति के पहनावे को लेकर आलोचना करना शुरू कर दिया। कृति के ऑफ व्हाइट ब्रॉलेट स्टाइल ब्लाउज टोपी और डेफ स्कर्ट वाले लुक को कुछ यूजर्स ने रक्षाबंधन जैसे पारंपरिक त्योहार के लिए अनुचित वस्त्र बताया है। केवल इतना ही नहीं ऐक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी इस संदर्भ में अपनी राय लोगों के सामने रखी है।

ये भी पढ़े : 7 Dogs: सलमान-संजय के लिए डायरेक्टर्स ने क्यों देखी भारत और धुरंधर?

आखिर कंगना रनौत ने क्या कहा?

इस मामले में एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने कृति सेनन का नाम सीधे लिए बिना विज्ञापन पर टिप्पणी की और सवाल किया कि इतने सारे ऑप्शंस होने के बावजूद भी भाई को राखी बांधते समय ऐसा पहनावा क्यों चुना गया है। उन्होंने विज्ञापन को लेकर अपनी आपत्ति जताई है।

इसपर कृति सेनन ने दिया करारा जवाब

आलोचना होने के बाद Kriti sanon ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने सभी आलोचकों को जवाब दिया उन्होंने कहा…संस्कृति और परंपराएं किसी महिला के दिल में होती है उनके नेक लाइन में नहीं. उन्होंने यह भी पूछा कि महिलाओं को यह बताना कब बंद किया जाएगा, कि उन्हें क्या पहनना चाहिए।

ये भी पढ़े : Rajesh kumar ने एक्टिंग छोड़ क्यों शुरू की खेती? चढ़ा 2 करोड़ का कर्ज…

पहले भी विवाद में रहे है त्योहार और शादी के विज्ञापन

भारत में त्यौहार और शादी से जुड़े विज्ञापन पर ऐसा पहली बार नहीं है इससे पहले भी कई बार लोगों ने आपत्तियां जताई है। 2021 में मान्यवर मोहे की आलिया भट्ट वाले प्रोजेक्ट में कन्यादान का पारंपरिक अवधारणा पर सवाल उठाते हुए कन्यमान का विचार रखा गया था, अभियान को महिलाओं के सम्मान के संदेश से जोड़ा गया हालांकि उस समय भी इसकी आलोचना हुई थी।

इस साल फैबइंडिया के जश्न ए रिवाज प्रोजेक्ट को लेकर भी विवाद हुआ था और कंपनी ने अपनी एड सामग्री वापस ले ली थी। डाबर के फैन प्रोजेक्ट में समलैंगिक जोड़े को करवा चौथ मनाते दिखाया गया था इस पर भी कंपनी ने विज्ञापन को वापस लेकर माफी मांगी थी। Kriti sanon का यह मामला भी इसी का उदाहरण बताया जा रहा है।

Exit mobile version