Netflix पर रिलीज हुई Kohrra Season 2 एक फेमस क्राइम-ड्रामा है, इसको फैंस के द्वारा खास प्रतिक्रियाएं भी मिली हैं, खासकर मोना सिंह और बरुण सोबती के एक्टिंग को इसमें सराहा जा रहा है, जिसने कहानी को इमोशनल गहराई और यथार्थ से जोड़ दिया है। तो चलिए अब हम इस फिल्म का रिव्यू जानते हैं।

Kohrra Season 2 Review, कहानी में दर्द और जांच की परतें
दूसरे सीजन की कहानी एक नई आपराधिक घटना के साथ शुरू होती है, लेकिन यह केवल एक हत्या की जांच तक ही सीमित नहीं रहती है। कहानी के साथ-साथ किरदारों के निजी संघर्ष, पारिवार के रिश्ते और सामाजिक दबाव भी सामने आते दिख रहे हैं। जांच की प्रक्रिया धीमी है लेकिन प्रभावशाली तरीके से आगे बढ़ती हुई दिखती है, जिससे दर्शक हर मोड़ पर इससे जुड़े रहते हैं। सीरीज लेखन में संवेदनशीलता भी दिखती है और घटनाओं को सनसनीखेज बनाने के बजाय इसमें उसको वास्तविकता के करीब रखा गया है। यही वजह है कि सीरीज का टोन संतुलित और भरोसेमंद सा लगता है।
ये भी पढ़े : Censor Board ने ‘O Romeo movie में किए बदलाव, कुछ scene removed भी
मोना सिंह का दमदार अभिनय
इस सीजन की सबसे बड़ी ताकत मोना सिंह का परफॉर्मेंस माना जा रहा है। उन्होंने अपने किरदार में भावनात्मक टूटन, आंतरिक संघर्ष और पेशेवर मजबूती को बारीकी से उकेर रखा है। कई दृश्यों में उनकी आंखों के भाव ही कहानी को कह देते हुए दिखते हैं। प्राप्त समीक्षाओं के अनुसार, उनकी एक्टिंग इस सीरीज को एक अलग ऊंचाई देता है और अपने दर्शकों पर गहरा असर छोड़ता दिखता है।
बरुण सोबती की संयमित प्रस्तुति
इसमें बरुण अपने किरदार को बेहद शांत और नियंत्रित अंदाज में निभाते दिखते है। वे बिना ज्यादा संवाद किए भी अपने भाव प्रकट करने में सफल दिख रहे हैं। उनकी एक्टिंग दिखावटी नहीं बल्कि सहज और वास्तविक सा प्रतीत होता है। क्राइम थ्रिलर में अक्सर तेज गति और ऊंचे ड्रामे का ही सहारा लिया जाता है, लेकिन यहां बरुण का संतुलित सा प्रदर्शन कहानी को गंभीरता प्रदान करता है।
ये भी पढ़े : परिवार में शादी है..Rajpal Yadav ने की, बेल की मांग तो कोर्ट ने सुनवाई टाली
लेखन, निर्देशन और भाषा की खासियत
सीरीज की भाषा और संवाद की कहानी के माहौल से मेल खाते दिखते हैं। स्थानीय परिवेश को बनाए रखते हुए भी संवाद ऐसे हैं जिन्हें अधिकतर लोग देखकर समझ सके। निर्देशन में अनावश्यक चमक-दमक से बचा गया है और दृश्य पूरे कहानी के भाव को मजबूत करते दिख रहे हैं। संगीत और बैकग्राउंड स्कोर भी तनाव और भावनात्मक दृश्य को प्रभावी बनाते हुए दिख रहे हैं, जिससे समग्र अनुभव बेहतर होता दिखता है। कुल मिलाकर, Kohrra Season 2 Review बताता है कि यह सीजन पहले भाग को आगे बढ़ाता है।
