King को लेकर टेंशन में SRK? टल सकती है रिलीज

King SRK News Hindi: शाहरुख़ खान अपनी लेटेस्ट फिल्म King लेकर आ रहे हैं. मगर King को लेकर SRK ने जितना हाइप सोचा था वो मिला नहीं। किंग के टीजर से ज्यादा तो फैंस Toxic और Dhurandhar की चर्चा करते हैं इसके अलावा फैंस दिसंबर का इंतजार इस लिए नहीं कर रहे हैं क्योंकी Shahrukh Khan की किंग रिलीज होगी बल्कि इंतजार है MCU की Avengers Doomsday का जिसके साथ किंग का क्लैश (Avengers Doomsday VS King Clash)

SRK किंग को लेकर टेंशन में हैं कि कहीं इसका हाल भी प्रभास की राजा साहब जैसा न हो जाए. इसी लिए उन्होंने फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ लंबी मीटिंग रखी और हो सकता है कि SRK अपनी फिल्म की रिलीज को अगले साल तक के लिए टाल दें.

इंटरनेट पर चर्चा है कि शाहरुख ‘किंग’ की रिलीज़ डेट को बदल कर सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी फिल्म को लेकर फैंस में एक्साइटमेंट नहीं है. 2023 में फैंस के बीच ‘पठान’ और ‘जवान’ को लेकर बड़ी हाइप थी. क्योंकि SRK चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापस लौट रहे थे. ये दोनों ही फिल्में एक हज़ार करोड़ रुपये से अधिक का बिजनेस कर गईं. मगर ‘King’ के केस में कमबैक वाला फैक्टर नहीं है. यही चीज़ शाहरुख को टेन्स कर रही है.

शाहरुख, ‘किंग’ की रिलीज़ डेट को लेकर कन्फ्यूजन में हैं. इस साल ‘धुरंधर 2’, ‘Toxic’, ‘Battle Of Galwan’, ‘Love And War’ और ‘रामायण पार्ट 1’, ‘Dragon’ जैसी पैन इंडिया फिल्में रिलीज़ होने वाली हैं. हॉलीवुड से ‘Avengers Doomsday’, ‘The Odyssey’, ‘Spiderman Brand New Day’ और ‘Dune3’ भी 2026 में ही रिलीज होनी हैं. इससे दर्शकों को स्पेस नहीं मिलने मिलेगा. न ही उन्हें किसी दूसरी बड़ी फिल्म के लिए खास इंतज़ार करना पड़ेगा. क्योंकी सभी फ़िल्में मोस्ट अवेटेड हैं.

जब 24 दिसंबर को King आएगी तब फैंस Avengers Doomsday और Dune 3 जैसी फिल्मों की तरफ जाएंगे या King की तरफ जिसके निर्देशक सिद्धार्थ आनंद पहले ही WAR 2 को लेकर भयंकर क्रिटिसाइज हुए हैं. सिद्धार्थ ने ही Pathaan बनाई थी जो भले सुपरहिट हुई मगर फिल्म में लॉजिक नहीं था. यही चीज शाहरुख को परेशान कर रही है. इसी वजह से वो ‘किंग’ की रिलीज़ डेट बदलने पर भी विचार कर रहे हैं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *