Site iconSite icon SHABD SANCHI

रिलीज से पहले ही ‘किंग’ का जलवा, ₹250 करोड़ की डील से आधा बजट वसूल

King SRK Collection: बॉलीवुड के बादशाह Shah Rukh Khan की अपकमिंग फिल्म किंग ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी ताकत दिखा दी है। फिल्म ने थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन डील के जरिए करीब ₹250 करोड़ की कमाई कर ली है, जो इसके कुल बजट का आधे से ज्यादा हिस्सा कवर करता है।

₹400 करोड़ के बजट वाली फिल्म, आधी लागत पहले ही रिकवर

रिपोर्ट्स के मुताबिक किंग का कुल बजट लगभग ₹400 करोड़ है। ऐसे में सिर्फ डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स बेचकर ₹250 करोड़ कमाना फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इससे फिल्म की रिलीज से पहले ही फाइनेंशियल रिस्क काफी कम हो गया है।

पेन मरुधर ने खरीदे ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स

फिल्म के ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स Pen Marudhar Entertainment ने ₹250 करोड़ में खरीदे हैं। यह इस साल की सबसे बड़ी थिएट्रिकल डील्स में से एक मानी जा रही है।

पेन मरुधर और शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस के बीच पुराना रिश्ता रहा है। कंपनी इससे पहले जवान, डंकी, जीरो, बदला और इत्तेफाक जैसी फिल्मों को भी रिलीज कर चुकी है।

डोमेस्टिक राइट्स के लिए कई बड़ी कंपनियों में होड़

फिल्म के डोमेस्टिक राइट्स के लिए कई बड़ी कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई थी। इनमें AA Films, Jio Studios, PVR INOX Pictures, Yash Raj Films और Dharma Productions शामिल हैं।

क्रिसमस 2026 पर हॉलीवुड फिल्मों से सीधी टक्कर

किंग को क्रिसमस 2026 पर रिलीज करने की योजना है। इस दौरान इसे हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों जुमांजी, एवेंजर्स: डूम्सडे और ड्यून 3 से सीधी टक्कर मिलेगी। ऐसे में फिल्म के लिए बड़े पैमाने पर रिलीज प्लान तैयार किया जा रहा है।

स्टारकास्ट: बॉलीवुड के कई बड़े चेहरे एक साथ

फिल्म में Deepika Padukone, Rani Mukerji, Abhishek Bachchan, Suhana Khan, Anil Kapoor, Arshad Warsi और Abhay Verma जैसे कलाकार नजर आएंगे।

मेंटोर-शिष्य की कहानी पर आधारित है फिल्म

किंग की कहानी एक मेंटर और शिष्य के रिश्ते पर आधारित है, जो कठिन परिस्थितियों में अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष करते हैं। फिल्म में इमोशन, एक्शन और ड्रामा का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिल सकता है।

Exit mobile version