King Release Postpone: शाहरुख़ खान के फैंस SRK की अगली फिल्म किंग (King) का इंतजार कर रहे हैं उधर मेकर्स फिल्म की रिलीज को अगले साल तक टालने की सोच रहे हैं क्योंकी अगर King इसी साल दिसंबर 2026 में रिलीज हुई और वो भी क्रिसमस के मौके पर तो उसे फ्लॉप होने से कोई रोक नहीं पाएगा।
साल 2026 का दिसंबर महीना एंटरटेनमेंट के लिहाज से बहुत बड़ा होने वाला है क्योंकी क्रिसमस के मौके पर हॉलीवुड की एक नहीं दो भी नहीं बल्कि तीन मेगाबजट और मोस्ट अवेटेड फ़िल्में रिलीज हो रही हैं और इन तीन फिल्मों के सामने न सिर्फ King को ओवरसीज मार्केट में जबरदस्त नुकसान होगा बल्कि भारत में भी फिल्म का उम्मीद के अनुसार चल पाना बेहद मुश्किल हो जाएगा।
भारत हॉलीवुड फिल्मों के लिए बड़ा मार्केट है. MCU की फिल्मों के दीवाने भारत में सबसे ज्यादा हैं और ये फैंस तब और एक्साइटेड हो जाएंगे जब बड़े पर्दे पर Robert Downey Jr जैसे कलाकार की वापसी होगी।
King का इन हॉलीवुड फिल्मों से होगा क्लैश
Avengers Doomsday: एवेंजर्स डूम्सडे MCU के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म है. इस फिल्म में आयरन मैन का किरदार निभाने वाले एक्टर Robert Downey Jr, Doctor Doom का किरदार निभा रहे हैं उनके अलावा इस फिल्म में MCU के सभी किरदार जैसे कैप्टन अमेरिका, थॉर, स्पाइडर मैन, हल्क, ब्लैक पैंथर, लोकी, फैंटास्टिक फोर, प्रोफेसर X सहित MCU की दुनिया के लगभग सभी सुपरहीरो लौट रहे हैं. यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी और इंडिया में जबरदस्त कमाई करेगी। इसका सामना SRK की किंग को करना होगा।
Dune 3: ऑस्कर में कई अवार्ड पाने वाली साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म ड्यून 3 भी क्रिसमस में रिलीज हो रही है. इस फिल्म का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं, Dune फिल्म सिरिस के लिए दीवाने भारत में बड़ी संख्या में हैं. लेकिन ड्यून के सामने Avengers Doomsday जैसी फिल्म खड़ी है ऐसे में King का क्या होगा कुछ कहा नहीं जा सकता
Jumanji 3: Dwayne Johnson AKA The Rock की भारत में खासी फैन फॉलोविंग है और उनकी फिल्म जुमान्जी तो 90s किड्स की फेवरेट है. Dwayne Johnson इस फिल्म का तीसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं वो भी क्रिसमस के मौके पर ऐसे में हॉलीवुड की तीन फ़िल्में एक ही दिन आपस में जंग लड़ेगीं इस फिल्म King का विदेशों से पैसे कामना मुश्किल हो जाएगा।
जहां तक है कि मेकर्स King को ऐसे मौके पर कभी रिलीज नहीं होने देंगे, एक बार भारत के सिनेमाहॉल वाले Dune 3 और Jumanji 3 को रोक सकते हैं लेकिन Avengers Doomsday की स्क्रीनिंग काउंट को King जैसी फिल्म के लिए कम किया गया तो जलजला मच जाएगा। जहां तक है शाहरुख़ खान को अगले साल का इंजतजार करना पड़ेगा।

