पाकिस्तानी रक्षा मंत्री बोले- अमेरिका ने हमे गंदे टॉयलेट पेपर की तरह फेंक दिया

Khawaja Asif Toilet Paper Video: पाकिस्तान ने रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तानी संसद में पाकिस्तान और अमेरिका के रिश्ते को लेकर ऐसी बात बोली कि शाहबाज शरीफ और असीम मुनीर कहीं अपना मुंह दिखाने लायक नहीं बचे. Khawaja Asif ने कहा- अमेरिका ने अपने फायदे के लिए हमारा इस्तेमाल किया और काम निकालने के बाद हमें टॉयलेट पेपर की तरह फेंक दिया

ख्वाजा आसिफ ने कहा- हमने अफ़ग़ानिस्तान में दो जंग लड़ीं, इसमें इस्लाम और मजहब के नाम पर हिस्सा लिया लेकिन दो सैन्य तानाशाहों (जिया-उल-हक और परवेज मुशर्रफ) ने वैश्विक ताकत का समर्थन पाने के लिए ऐसा किया।

आसिफ ने 1979 में सोवियत संघ के दखल का जिक्र करते हुए कहा कि यह कदम अफ़ग़ान सरकार के न्योते पर उठाया गया था लेकिन अमेरिका ने इसे सीधा हमला बताकर अपनी तरह से नरेटिव तैयार किया। आसिफ ने 1999 में पाकिस्तान-अमेरिका की पार्टनरशिप पर सवाल उठाए और कहा कि 11 सितंबर 2001 के हमलों के बाद अमेरिका के साथ खड़े होने की कीमत पाकिस्तान आज भी चुका रहा है।

आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान ने इतिहास से कभी सबक नहीं सीखा और अपने फायदे के लिए कभी रूस तो कभी अमेरिका और कभी ब्रिटेन के आगे झुकता रहा. उन्होंने यह भी माना कि पाकिस्तान का आतंकी इतिहास रहा है, अगर वे अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ जंग में शामिल न होता तो आज देश आतंकवाद से न जूझ रहा होता।

आसिफ ने ये भी कहा कि हम अपने इतिहास से सीखते नहीं है बल्कि अपनी जंगो को सही ठहरने के लिए एजुकेशन सिस्टम में बदलाव कर दिए गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *