Site iconSite icon SHABD SANCHI

Khan Sir Arrest : छात्रों से खान सर ने कहा था- ‘तुम गोली चलाओ, बाकी हम देख लेंगे’, अब जेल जाना पड़ेगा 

Khan Sir Arrest : बिहार के पटना में खान ग्लोबल स्टडीज के संस्थापक और चर्चित शिक्षक खान सर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पटना के कदमकुआं थाना में उनके खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। इस शिकायत के संबंध में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि कोचिंग के बाहर हुई घटना के बाद कार्रवाई की गई है। फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस वीडियो में खान सर भी दिखाई दिये हैं।

खान सर के खिलाफ पटना पुलिस ने दर्ज की FIR 

खान सर के खिलाफ पटना पुलिस ने FIR दर्ज की गई है। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा से जब पूछा गया कि खान सर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है, तो उन्होंने कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया। उन्होंने बस इतना कहा कि वीडियो में जो भी लोग दिख रहे हैं और जिनकी भूमिका तय होगी, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और जो भी आरोपी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खान सर में छात्रों से कहा- ‘तुम गोली चलाओ, बाकी हम देख लेंगे’

पटना पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार गार्डों ने अपने बयान में बताया है कि खान सर ने फायरिंग के वक्त उनसे कहा था, “तुम गोली चलाओ, बाकी हम देख लेंगे।” इन बयानों के आधार पर खान सर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने छात्र-छात्राओं से भी अपील की है कि वे किसी भी बहकावे में न आएं और शांति बनाये रखें। पुलिस का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही सही कार्रवाई की जाएगी।

2 जून को खान सर की कोचिंग के बाहर हुई थी फायरिंग 

गौरतलब है कि 2 जून की रात खान ग्लोबल स्टडीज के बाहर पत्थरबाजी और मारपीट की घटना हुई थी। शुरुआत में खान सर ने कहा था कि उनकी कोचिंग पर हमला किया गया और फायरिंग भी हुई। इस मामले में एक और कोचिंग सेंटर के संचालक रौशन आनंद को भी गिरफ्तार किया गया था। लेकिन बाद में एक वीडियो सामने आया, जिसमें उनके सुरक्षाकर्मी फायरिंग करते दिखे। वीडियो वायरल होने के बाद मामला और भी गंभीर हो गया है।

क्या खान सर को होगी जेल?

कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि अगर जांच में खान सर पर लगे आरोप सही साबित होते हैं और हत्या का प्रयास या आर्म्स एक्ट के तहत अपराध सिद्ध होते हैं, तो उन्हें 10 साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है। अंतिम फैसला अदालत में ही होगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और खान सर की गिरफ्तारी की संभावना है।

यह भी पढ़े : https://shabdsanchi.com/lucknow-rajasthan-sex-racket-revealed-sold-girls-for-marriage/

Exit mobile version