Site icon SHABD SANCHI

खामेनेई की मौत से ईरान में जश्न, कश्मीर में मातम

Khamenei Death Kashmir Protest: ईरान के सुप्रीम लीडर Ayatollah Ali Khamenei की मौत की खबर सामने आ गई है। ईरानी सरकारी मीडिया (Iran State Media) ने रविवार को पुष्टि की कि 86 वर्ष के खामेनेई का निधन हो गया है और देश में 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक (40-day National Mourning) और एक सप्ताह के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है।

खामेनेई की मौत संयुक्त अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों (US-Israeli Airstrikes) के बाद हुई मानी जा रही है, जिनमें तेहरान और इरान के कई हिस्सों को निशाना बनाया गया था। इस हमले के बारे में संयुक्त राज्य के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भी कहा कि खामेनेई “इतिहास के सबसे बुरे व्यक्ति” में से एक थे और यह “न्याय और मुक्ति” है।

ईरान में जश्न और विरोध – ‘मुक्ति’ की आवाज़ें

ख़बर सामने आते ही ईरान के कुछ शहरों की सड़कों पर जश्न की झलकें मिलीं। खासकर उन लोगों में खुशी के भाव देखे गए जो “Authoritarian Theocratic Rule” से मुक्ति की लंबे समय से मांग कर रहे थे। कई युवा और विशेष रूप से महिलाएं, जिन्होंने पिछले वर्षों में “Woman, Life, Freedom” जैसे आंदोलनों के माध्यम से शासन की कट्टर धार्मिक पाबंदियों का विरोध किया, उन्होंने इस खबर का स्वागत किया और इसे “Freedom from Repression” की शुरुआत बताया

ये समूह वर्षों से ईरानी शासन की Social Restrictions and Gendered Policies के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं, और अब उन्हें लगा कि उनके सपनों को बल मिल सकता है। प्रदर्शनकारियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि “अब हमें अपने अधिकारों के लिए लड़ने का अवसर मिला है।”

कश्मीर में मातम

वहीं भारत के Kashmir में खामेनेई की मौत की खबर से गहरा मातम छाया है। कश्मीर के लोगों और नागरिकों का इससे कोई राजनीतिक या सांस्कृतिक संबंध नहीं रहा, लेकिन यहां के समाज में खामेनेई की मौत लेकर व्यापक दुख है। खामेनेई की मौत पर रोना पीटना मचाने वाले लोगों ने कभी कश्मीरी हिन्दुओं के लिए मातम नहीं मनाया जबकि वो इनके अपने थे, ये कभी पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के लिए नहीं रोए मगर एक कट्टर इस्लामिक शासक जिसने अपने देश के लोगों का नरसंहार किया, महिलाओं को दोयम दर्जे का बनाए रखा उसके लिए ये छाती पीट पीट कर रो रहे हैं.

ईरान को युद्ध की आग में कौन-कौन देश शामिल हैं?

हालिया घटनाक्रम में यह युद्ध केवल ईरान और अकेले किसी से नहीं चल रहा है। वर्तमान संघर्ष में शामिल देशों और गुटों की स्थिति इस प्रकार है:

युक्त राज्य अमेरिका और इज़राइल (US & Israel)

ईरान ने प्रत्युत्तर में मिसाइलों और ड्रोन के साथ कई देशों में प्रतिक्रिया भरी है और धमकी दी है कि “हम इसका बदला लेंगे।”ईरान की Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने युद्ध के मोर्चे पर सक्रिय भूमिका निभाई है।

Exit mobile version