Site icon SHABD SANCHI

खजुराहों कैबिनेट बैठक: आग्निशमन, सड़क, वन्यजीव और स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा विस्तार

खजुराहों कैबिनेट बैठक में लिए गए बड़े फैसलों की तस्वीर

खजुराहों कैबिनेट बैठक: आग्निशमन, सड़क, वन्यजीव और स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा विस्तार

MP Cabinet Meeting 9 December Decision: मध्यप्रदेश मंत्री परिषद ने 9 दिसंबर की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी। इनमें आग्निशमन सेवाओं के विस्तार, सागर-दमोह मार्ग के पुनर्निर्माण, राज्य में चीता आवास विस्तार और 12 स्वास्थ्य संस्थानों के उन्नयन जैसे अहम फैसले शामिल रहे।

आग्निशमन सेवाओं के आधुनिकीकरण के लिए 397.54 करोड़ की स्वीकृति

मंत्री परिषद ने 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा के आधार पर प्रदेश में आग्निशमन सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए 397.54 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को मंजूरी दी। इस योजना में 75% राशि केंद्र (297.15 करोड़) और 25% राशि राज्य सरकार (100.385 करोड़) द्वारा वहन की जाएगी।

सागर-दमोह मार्ग होगा 4-लेन: 2059.85 करोड़ की HAM मॉडल से परियोजना मंजूर

प्रदेश में चीता संरक्षण का विस्तार, तीसरा चीता आवास विकसित होगा

मंत्री परिषद ने वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व (नौरादेही अभयारण्य) के सागर क्षेत्र को चीतों के तीसरे आवास के रूप में विकसित करने को सिद्धांतत: मंजूरी दी। प्रदेश में पहले सितंबर 2022 में कुनो राष्ट्रीय उद्यान रवांडा से आए चीतों का पहला आवास बना। इसके बाद अप्रैल 2025 में मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य में दूसरा चीता आवास बनाया गया।
वर्तमान में प्रदेश में कुल 31 चीते हैं —

12 स्वास्थ्य संस्थानों के उन्नयन को मंजूरी

कैबिनेट ने 12 स्वास्थ्य संस्थानों को अपग्रेड करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इनमें नीमच, शाजापुर, उज्जैन, खण्डवा, पन्ना, खरगोन, बैतूल, सिंगरौली, रीवा, अनूपपुर और सागर शामिल हैं।
(health sector development)

उदाहरण—

मंत्री परिषद ने इन संस्थानों के लिए 345 नियमित पद, 3 संविदा पद, और 136 आउटसोर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति को भी मंजूरी दी।इस पर वार्षिक व्यय 27.17 करोड़ रुपये आएगा।

दमोह, छतरपुर और बुदनी मेडिकल कॉलेजों के लिए पद सृजन मंजूर

नवीन सरकारी मेडिकल कॉलेज दमोह, छतरपुर और बुदनी के लिए प्रत्येक में 330 नियमित पदों और 205 आउटसोर्सिंग कर्मियों की नियुक्ति की अनुमति प्रदान की गई। कुल मिलाकर 990 नियमित पद और 615 आउटसोर्सिंग पदों की स्वीकृति दी गई है।

अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।

Exit mobile version