Kerala Story 2 Review: सीक्वल को बताया कमजोर, जानें प्रोपेगेंडा हैं या रिसर्च?

The Kerala Story 2 Review: TOI calls the sequel weak, find out if it is propaganda or a research-based film?

The Kerala Story 2 Review सामने आने के बाद यह फिल्म चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में सामाजिक मुद्दों को बताया गया है लेकिन मुख्य कारण इसके कहानी और इस फिल्म के दृष्टिकोण को लेकर आलोचना होना सामने आया है। जिस कारण केरल स्टोरी 2 फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है।

Kerala Story 2 कहानी पर क्यों उठे सवाल?

केरल स्टोरी 2 रिव्यु के अनुसार फिल्म तीन महिलाओं की कहानी है जो प्रेम संबंध में पड़कर विवाह करती है और बाद में उनका शोषण और नियंत्रण होने का मामला सामने होता है। फिल्म का उद्देश्य समाज में होने वाली वास्तविकताओं को उजागर करना है हालांकि इसके रिव्यू में या बताया गया है की कहानी कई हिस्सों में दोहराव वाली लगती है, फिल्म की कहानी में नई परत जोड़ने में ये फिल्म असफल हुई है।

ये भी पढ़े : Kerala Story 2 Release date पर हाई कोर्ट ने लगाया अंतरिम रोक..

केरल स्टोरी 2 की आलोचना क्या हुई?

टाइम्स ऑफ़ इंडिया के द्वारा दी जाने वाली एक रिपोर्ट आर्टिकल में केरल स्टोरी रिव्यू में बताया गया की फिल्म का नाराटिव भारी संवाद और भाषण पर आधारित दिख रहा है। सिनेमा के संतुलन की जगह संदेश देने पर अधिक जोर दिया गया है इससे फिल्म का ड्रामा वास्तविकता लगने की बजाय एक विचार आधारित प्रस्तुति जैसा लग रहा है।

फिल्म के दृष्टिकोण पर हो रही है बहस

इसके रिव्यू में बताया गया है की फिल्म एक तरफ दृष्टिकोण अपनाती हुई नजर आ रही है। कुछ दर्शकों ने इसी मुद्दे को उठाकर सोशल मीडिया पर कई तरह के पोस्ट भी किए हैं। हालांकि फिल्म बनाने वाले निर्माता का कहना है कि यह फिल्म एक प्रकार के संतुलित विचारधारा वाली फिल्म है।

फिल्म का टेक्निकल पहलू और क्लाइमैक्स

केरल स्टोरी 2 रिव्यू में इसके बैकग्राउंड और टोन को नाटक आधारित बताया गया है। फिल्म की तकनीकी गुणवत्ता की तो तारीफ की गई है लेकिन रिव्यू में बताया गया कि क्लाइमैक्स फिल्म के अंतिम हिस्से में प्रभाव डालता है जिससे दर्शकों का इंटरेस्ट पहले ही कम हो सकता है।

ये भी पढ़े : विजय-रश्मिका की Ranabaali के पहले Song रिलीज पर, Rashmika का रिएक्शन

केरल स्टोरी 2 की तुलना इसके पहले पार्ट से

रिव्यू में या बताया गया है कि यह फिल्म पहली फिल्म की तुलना में कम प्रभावि होने वाली है। हालांकि यह केवल एक रिव्यू का दृष्टिकोण है और निर्माता की ओर से इस पर कोई भी रिएक्शन नहीं दिया गया है। कुल मिलाकर केरल स्टोरी 2 फिल्म रिव्यू में फिल्म के संदेश को स्पष्ट रूप से बताया गया है लेकिन इसकी प्रस्तुति बहुत ही सीमित तरीके से की गई है। फिल्म बनाने का उद्देश्य सामाजिक मुद्दे को सामने लाना है लेकिन जब इसका रिव्यु देखा गया तो इसके निष्पादन पर कई तरह के प्रश्न उठ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *