कैटरीना कैफ-विक्की कौशल के घर गूंजी किलकारी, बने मम्मी-पापा, 4 साल पूर्व हुआ था विवाह

बॉलीबुड डेस्क। कैटरीना कैफ-विक्की कौशल के घर शुक्रवार को किलकारी गूंजी और एक नए मेहमान का आगमन हुआ है, यानि की कैटरीना कैफ-विक्की कौशल मम्मी पापा बन गए है। कैटरीना ने एक बेटे को जन्म दिया है। विवाह के बाद से ही उनके चाहने वालों को इस गुड़ न्यूज का इंतजार था और अब वह भी समय आ गया, जब कैटरीना ने बच्चे को जन्म दिया। यह जानकारी खुद कैटरीना-विक्की ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस संग ये गुड न्यूज शेयर किए है।

सिंतबर में माह में प्रेग्नेंसी किए थे सार्वजनिक

ज्ञात हो कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 23 सितंबर 2025 को नवरात्रि के दूसरे दिन के शुभ मौके पर अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। कपल ने काफी समय तक अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को सीक्रेट रखा था।

4 वर्ष पहले हुआ था विवाह

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का विवाह 4 वर्ष पूर्व 2021 में हुआ था। यह कपल राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट रिजॉर्ट में रीति-रिवाज एवं पूरे धूमधाम के साथ विवाह की रस्में पूरी किया था। उनके विवाह की खूब चर्चा रही तो दोनों की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया की सूखियां बनी थी। यह कपल अब पैरेंट्रस बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *