Karnataka DGP Viral Video: कर्नाटक पुलिस के डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस यानी DGP का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है. इस वीडियो में कर्नाटक डीजीपी (Karnataka GDP) अलग-अलग महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें नज़र आ रहे हैं वो भी अपने सरकारी दफ्तर में बैठकर। इन पुलिस अफसर का नाम DGP रामचंद्र राव (Karnataka DGP Ramachandra Rao Video) है जिन्हे कर्नाटक सरकार ने ससपेंड कर दिया है।
कर्नाटक के डीजीपी का अश्लील वीडियो (Pornographic video of Karnataka DGP) सामने आने के बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि अगर अधिकारी दोषी पाए जाते हैं तो कार्रवाई होगी। इस वीडियो के वायरल होने के बाद DGP Ramachandra Rao राज्य के गृहमंत्री जी परमेश्वर से मिलने पहुंचे लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। गृहमंत्री के घर से निकलने के बाद DGP ने पत्रकारों से कहा कि वीडियो झूठा और मॉर्फ्ड है। उन्होंने कहा कि आगे के एक्शन के बारे में वकील से बात करेंगे।
वीडियो वायरल होने के बाद DGP बोले- ये कब हुआ?
मंत्री के घर के बाहर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में अश्लील वीडियो में दिखाई दे रहे DGP ने अपनी सफाई देते हुए कहा- मैं भी सोच रहा हूँ कि ये हुआ कब और कैसे हुआ? इस ज़माने में किसी के साथ कुछ भी हो सकता है, मुझे तो इसके बारे में कुछ पता ही नहीं। उन्होंने आगे कहा कि वह गृह मंत्री को समझाएंगे कि गलत जानकारी फैलाई जा रही है। कर्नाटक की मंत्री लक्ष्मी हेब्बलकर ने कहा कि अगर किसी ने कुछ गलत किया है तो सरकार कार्रवाई करेगी।
वीडियो देखकर साफ़ समझ में आता है कि ये न तो फर्जी है और न ही AI है. वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स GDP ही हैं जो अपने चेंबर में बैठकर महिलाओं के साथ गंदी हरकतें कर रहे हैं.

