Karnataka CM Siddaramaiah Resign : कर्नाटक में सत्ता पलट हो रहा है। मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कौन बैठेगा? अब इस सवाल से पर्दा उठ गया है। बुधवार की सुबह जब राहुल गांधी से बात नहीं बनी तो डीके शिवकुमार प्रियंका गांधी से मिलने गए थे। जिसके बाद कर्नाटक की सियासत का पूरा खेल ही पलट गया। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग के दौरान इस्तीफा देने का एलान कर दिया। इस दौरान सिद्धारमैया काफी भावुक नजर आए, उन्होंने सभी को धन्यवाद कहा, फिर तीन साल की सरकार का रिपोर्ट कार्ड भी पेश किया। सिद्धारमैया ने स्पष्ट कर दिया है कि वह वहीं करेंगे जो राहुल गांधी कहेंगे।
आज सीएम की कुर्सी छोड़ रहे हैं सिद्धारमैया
बुधवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग की, जिसके बाद उन्होंने ऐलान किया कि वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहे हैं। सिद्धारमैया ने इस्तीफे का ऐलान करते हुए अपने मंत्रियों के साथ हुई ब्रेकफास्ट मीटिंग में अगले मुख्यमंत्री के लिए डीके शिवकुमार का नाम प्रस्तावित किया है, हालांकि विधायक दल की मंजूरी अभी बाकी है। पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा है कि सिद्धारमैया लगभग आठ साल मुख्यमंत्री रहने के बाद अपने पद छोड़ रहे हैं।
सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच कार्यकाल साझा करने का समझौता था
बता दें कि सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच पहले से ही कार्यकाल साझा करने का समझौता था। डीके शिवकुमार शुरुआत से ही यह कह रहे थे कि वे सरकार का आधा कार्यकाल पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री बनेंगे। 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की भारी जीत के बाद सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच ढाई-ढाई साल का सत्ता बंटवारा हुआ था। अब उसी समझौते के तहत, डीके शिवकुमार अगले मुख्यमंत्री बन सकते हैं। ब्रेकफास्ट मीटिंग में सिद्धारमैया और शिवकुमार ने एक-दूसरे को गले लगाया और एकजुटता का संदेश दिया। शिवकुमार ने सिद्धारमैया का आशीर्वाद भी लिया।
लेकिन, सूत्रों का कहना है कि शिवकुमार हर मौके पर सिद्धारमैया को किनारे करने की कोशिश कर रहे थे, जिससे सिद्धारमैया को सरकार चलाने का मौका ही नहीं मिला। वित्तीय कुप्रबंधन, मतभेद और प्रशासन की विफलता के कारण राज्य की स्थिति खराब हो गई है। सरकार का कर्ज चार गुना बढ़ गया है और कांग्रेस के शासन में लगभग 20 साल पीछे चले गए हैं।
कल होगी विधायक दल की बैठक
विधायक दल की बैठक कल यानी 29 मई को शाम 5 बजे बेंगलुरु के एक होटल में बुलाई गई है। इससे पहले, सिद्धारमैया दोपहर ढाई बजे लोकभवन पहुंचेंगे और अपना इस्तीफा राज्यपाल के प्राइवेट सेक्रेटरी को सौंप देंगे। इसके बाद, वह शाम तीन बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें डीके शिवकुमार उनके साथ हो सकते हैं।
जो राहुल गांधी कहेंगे वही करेंगे – सिद्धारमैया
सिद्धारमैया ने अपने इस्तीफे से पहले यह भी कहा कि वह पार्टी हाईकमान के निर्देशों का पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि वे वही करेंगे जो राहुल गांधी कहते हैं। उन्होंने अपने मंत्रिमंडल के साथ बैठक में यह भी संकेत दिया कि वह पार्टी के नए नेतृत्व के लिए रास्ता देंगे।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान के साथ कई दौर की बैठक के बाद नेतृत्व परिवर्तन का फैसला किया गया है। राहुल गांधी ने सत्ता हस्तांतरण पर जोर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी इस बदलाव के समर्थन में हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कर्नाटक कांग्रेस में बड़े नेतृत्व बदलाव की शुरुआत है, जिसकी आधिकारिक घोषणा जल्द हो सकती है।
सिद्धारमैया ने आज दोपहर ढाई बजे लोकभवन पहुंचकर अपना इस्तीफा देने का समय मांगा है, लेकिन अभी एक नई जानकारी आई है कि राज्यपाल बेंगलुरु में मौजूद नहीं हैं। इसलिए, वह अपना इस्तीफा राजभवन सचिवालय को ही सौंपेंगे।
यह भी पढ़े : Twisha Sharma Death : 13 दिन बाद फूट-फूटकर रोया पति समर्थ, बोला- ‘ट्विशा डिसऑर्डर से पीड़ित थी..’,

