Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा में मनाया गया कारगिल विजय दिवस, सम्मानित हुई वीर नारियां

रीवा। रीवा के कृष्णा-राजकपूर ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा मध्य क्षेत्र प्रतिनिधि सभा और कारगिल विजय दिवस समारोह रविवार को आयोजित हुआ। जिसमें पूर्व सैनिकों ने देश के जबाजों को याद करते हुए कहां कि यह जीत कोई साधारध जीत नही थी, बल्कि चुनौती पूर्ण रही है। कारगिल युद्ध पर जानकारी देते हुए मेजर जनरल निश्चल राउत ने कहा कि उॅची चोटी पर बैठा दुश्मन पूरी तैयारी से था, लेकिन हमारे देश के रणबंकुरों ने उसके सारे प्लान और सिस्टम का ध्वस्त करके यह विजय हासिल किया था। देश के ऐसे वीर शहीदों और वीर नारियों के साथ उनके परिजन सम्मानित करना एवं उन्हे याद करना शहीदों के लिए सच्ची श्रद्धाजलि है।

जनप्रतिनिधियों ने किया नमन

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कारगिल युद्ध के अमर बलिदानियों के शौर्य और पराक्रम को नमन करते हुए देश की रक्षा में उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम में सांसद जनार्दन मिश्रा की मौजूदगी में जिले के अमर शहीदों की वीर-नारियों, वीर माता-पिता और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पूर्व सैनिकों व गणमान्य नागरिकों को सम्मानित किया गया। समारोह में सर्जेन्ट रमेन्द्र पांडे, सर्जेन्ट अनिल सिंह समेत बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, उनके परिवारजन और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

शहर में दिखी विजय दिवस की रौनक

कारगिल विजय दिवस की रौनक शहर की सड़कों पर भी देखी गई। जंहा पूर्व सैनिकों ने शहर में एक विजय जुलूश निकाले और इस कारगिल जीत की वर्षगांठ का जश्न मनाया। शहर की सड़कों पर निकाली गई इस विजय जुलूश में पूर्व सैनिकों का उत्साह देखते ही बन रहा था और पूरे उमंग के साथ देश भक्ति गीतों के बीच राष्ट्रपताका लहराते रहें।

1999 में कारगिल युद्ध

ज्ञात हो कि कारगिल विजय दिवस प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को इस लिए मनाया जाता है। यह दिन भारत के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान की याद दिलाता है। वर्ष 1999 में इसी दिन भारतीय सेना ने ऑपरेशन विजय के तहत कारगिल की ऊंची पहाड़ियों से पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़कर पुनः तिरंगा फहराया था।

इतिहास और युद्ध की मुख्य बातें

वर्ष- 1999
स्थान- कारगिल सेक्टर (लद्दाख, भारत)
अवधि- लगभग 60 दिन (मई से जुलाई तक)
ऑपरेशन का नाम- पाकिस्तानी सैनिकों और आतंकवादियों द्वारा नियंत्रण रेखा के पार भारतीय चौकियों पर कब्जा करना।

Exit mobile version