नई दिल्ली। पूणे के लोहगढ़ में केतन अग्रवाल की हुई हत्या का मामला इंटरनेट में बहस का मुद्रदा बन रहा है। इस मामले में बॉलीबुड एक्ट्रेस एवं सांसद कंगना रनौत का बड़ा रिएक्शन सामने आ रहा है। उन्होने सिया के पिता का एक वीडियों अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और उसमे माता-पिता का दर्द तथा वर्तमान स्थित पर काफी कुछ लिखा है। जिसमें उन्होने कहा कि बच्चों की करतूतों या उनके अपराधों के लिए उनके माता-पिता या उनके परिवार को जिम्मेदार ठहराना बिल्कुल गलत है. कंगना का मानना है कि आजकल के दौर में आप सिर्फ किसी के अच्छे परिवार, घर या अच्छे माता-पिता को देखकर उस बच्चे के संस्कारों का अंदाजा नहीं लगा सकते. आज के बच्चे अपनी असल जिंदगी से ज्यादा आभासी दुनिया में जी रहे हैं, जहां उन पर परिवार से कहीं ज्यादा बाहरी चीजों का असर होता है।
युवाओं को कौन ‘प्रोग्राम’ कर रहा
कंगना रनौत यही तक नही रूकी और उन्होने आगे लिखा कि आज के युवाओं को कौन ‘प्रोग्राम’ कर रहा है, यह देखना ज्यादा जरूरी है. बच्चे असल जिंदगी या फिर सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी जगहों पर किसके साथ उठ-बैठ रहे हैं और किन चीजों से प्रभावित हो रहे हैं, यह उनके फैसलों को तय करता है. कंगना रनौत ने कहा कि माता-पिता को इस बात के लिए दोषी नहीं ठहराया जा सकता क्योंकि आजकल लोग दोहरी जिंदगी जी रहे होते हैं. वे समाज के सामने बहुत सोच-समझकर अपनी एक अच्छी और नकली इमेज बनाए रखते हैं, क्योंकि वे इस बात से ज्यादा परेशान रहते हैं कि लोग उन्हें कैसा देखते हैं, न कि वे अंदर से असल में कैसे हैं।
मर्डर केस पर हर कोई कर रहा चर्चा
दरअसल पूणे के लोहगढ़ किले में केतन अग्रवाल का शव गहरी खाई में पाया गया है। केतन की हत्या का आरोप उसकी मंगेतर सिया और उसके प्रेमी चेतन पर है। दोनों ने मिलकर चेतन की हत्या का ऐसा तगड़ प्लान बनाया कि इसे पहले हादसा माना जा रहा था, लेकिन चेतन के घर वालों को संदेह था कि यह हादसा नही कुछ और ही है। उन्होने पुलिस में आवेदन पत्र देकर जांच की मांग उठाई और चेतन मर्डर केस सामने आ गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और वे पुलिस रिमांड में हैं।

