Kalki 2898 AD Part 2 Release Date: साऊथ फिल्म निर्देशक नाग आश्विन (Nag Ashwin) की अपकमिंग फिल्म कल्कि 2898 AD पार्ट 2 की शूटिंग शुरू हो गई है. फिल्म में अश्वत्थामा का किरदार निभा रहे अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan Kalki 2 Shooting) की पिक्स शेयर कर इसकी कन्फर्मेशन दी है. बिग बी ने कल्कि 2 के सेट से कमल हसन (Kamal Hassan) के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि करीब 40 साल बाद हम एक दूसरे के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं. बता दें कि दोनों एक्टर्स ने 1985 में रिलीज हुई फिल्म गिरफ्तार में आखिरी बार एक दूसरे के साथ काम किया था.
कल्कि 2 की शूटिंग
नाग आश्विन अपनी फिल्म हैदराबाद में शूट कर रहे हैं, प्रभास भी शूटिंग कर रहे हैं. फिल्म का पहला पार्ट 27 जून 2024 को रिलीज हुआ था. इस फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपए था और फिल्म ने उम्मीद से कम सिर्फ 1 हजार करोड़ रुपए की कमाई की थी. ये फिल्म भगवान विष्णु के 10वें अवतार भगवान कल्कि के जन्म को लेकर आधारित है जिसमे उनकी रक्षा और सहायता के लिए 7 चिरंजीवी वापस लौटते हैं. अमिताभ बच्चन इसमें चिरंजीवी अश्वत्थामा का रोल कर रहे हैं, उम्मीद है कि दूसरे पार्ट में सातों इम्मोर्टल्स दिखाई देंगे जिनका सामना कमल हसन यानी सुप्रीम यास्कीन से होगा जो खुद को अमर बना कर इस दुनिया में अपना राज कायम रखना चाहता है।
दीपिका की रिप्लेसमेंट पर डाउट
इस फिल्म के पहले पार्ट में दीपिका पादुकोण मुख्य किरदार में थीं, उनके किरदार का नाम Sum 80 था, जिसमे उन्ही के पेट से कल्कि का जन्म होना बताया गया था. मगर मेकर्स से दीपिका के बीच अगले पार्ट के लिए बात नहीं बन पाई इसी लिए मेकर्स ने दीपिका को इस रोल से हटा दिया, ऐसी खबर है कि फिल्म में दीपिका की जगह साई पल्लवी को कास्ट किया गया है.

