Site iconSite icon SHABD SANCHI

कैलाश विजयवर्गीय का कमलनाथ पर बड़ा बयान!

kailash vijayvargeeykailash vijayvargeey

kailash vijayvargeey

MP News: छिंदवाड़ा में मध्यप्रदेश के नगरीय निकाय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कमलनाथ का नाम लिए बिना दावा किया। कहा कि कुछ हेलीकॉप्टर और हवाई जहाज वाले नेता भाजपा जॉइन करने के लिए संपर्क में थे. लेकिन हमने उनके लिए दरवाजे बंद कर दिए.

मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ की भाजपा जॉइन करने को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है. छिंदवाड़ा में भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि भाजपा में शामिल होने के लिए हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर वाले लोग बहुत आ रहे थे, लेकिन हमने उनके लिए दरवाजे बंद रखे.

भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने सज्जन सिंह वर्मा को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि ‘ जिन नेता का आप नाम ले रहे हैं वह तो जय श्री राम कहकर भाजपा में जॉइन करने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन हमने ऐसे नेता को भाजपा में लाना करना उचित नहीं समझा। वह भाजपा के लायक नहीं थे. बता दें कि छिंदवाड़ा से कांग्रेस ने कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को उम्मीदवार बनाया है. जबकि भाजपा ने इस सीट से विवेक बंटी साहू को चुनावी मैदान में उतारा है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का गढ़ माने जाने वाले छिंदवाड़ा में भाजपा का झंडा गाड़ने की जिम्मेदारी पार्टी ने कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को सौंपी है.

इसी के चलते कैलाश विजयवर्गीय छिंदवाड़ा पहुंचे। जहां उन्होंने आयोजित बैठक में सहभागिता कर नगर निगम के पार्षद गणों के साथ संवाद किया। कहा कि गरीब कल्याण और प्रदेश एवं देश का विकास भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार का संकल्प है. पूरा विश्वास है कि परिवार जनों में प्रेम, सहयोग, समर्थन और आशीर्वाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा संपूर्ण देश में विजय का कीर्तिमान बनाएगी।

Exit mobile version