Site iconSite icon SHABD SANCHI

सीधी में मोबाइल दुकान में अपने तीन बच्चों के साथ घुसा कबरबिज्जू

SidhiSidhi

Sidhi

Kabarbijju entered the mobile shop in Sidhi with his three children: सीधी में बुधवार दोपहर एक मोबाइल की दुकान में कबरबिज्जू अपने तीन बच्चों के साथ घुसा मिला। जंगली जानवर के बारे में दुकान संचालक ने तत्काल वन विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंची टीम ने कबर बिज्जू का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक लालता चौक पर स्थित मोबाइल दुकान मालिक मनीष कुमार गुप्ता को दुकान के अंदर पिछले दो दिनों से कुछ संदिग्ध गतिविधियां दिख रही थीं।

बुधवार को इसे लेकर उसने वन विभाग को सूचना दी। वन मंडल सीधी के कर्मचारी पंकज मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने 30 मिनट रेस्क्यू के बाद कबरबिज्जू समेत उसके तीन बच्चों को रेस्क्यू किया। बुधवार सुबह साढ़े 10 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। आधे घंटे की मेहनत के बाद जानवर और उसके बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। टीम ने उन्हें तुरंत जंगल में छोड़ दिया।

Exit mobile version