Site icon SHABD SANCHI

JioBlackRock MF 2026 के शुरुआत में 3 नए फंड करेगा लॉन्च! जानें डिटेल

JioBlackRock branding displayed during a financial announcement about new mutual fund launches

JioBlackRock to launch three new mutual funds in early 2026

JioBlackRock Mutual Fund अपने निवेशकों के लिए जनवरी 2026 में तीन नई स्कीम्स लॉन्च करने जा रहा है. इन स्कीम्स में दो डेब्ट ओरिएंटेड फंड्स और एक इक्विटी स्कीम शामिल है. नई स्कीम्स के माध्यम से फंड का उद्देश्य निवेशकों को विभिन्न अवधि और जोखिम प्रोफाइल के अनुसार निवेश ऑप्शन प्रदान करना है.

JioBlackRock शॉर्ट ड्यूरेशन फंड

अब सबसे पहले JioBlackRock शॉर्ट ड्यूरेशन फंड की बात कर लेते हैं तो यह फंड एक ओपन-एंडेड शॉर्ट टर्म डेब्ट स्कीम होगी. बता दें कि इस फंड में निवेश ऐसे इंस्ट्रूमेंट्स में किया जाएगा जिनकी मैकाले ड्यूरेशन 1 साल से 3 साल के बीच होगी. फंड का उद्देश्य डेब्ट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स के माध्यम से आय उत्पन्न करना है. यह फंड अपेक्षाकृत उच्च ब्याज दर जोखिम और मध्यम क्रेडिट जोखिम के साथ आता है.

फंड का प्रदर्शन NIFTY Short Duration Debt Index A-II के साथ तुलना किया जाएगा. फंड 0 से 100% तक डेब्ट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश कर सकता है. यह फंड उन निवेशकों के लिए उपयुक्त है जो अल्पकालिक निवेश अवधि में आय प्राप्त करना चाहते हैं.

JioBlackRock लो ड्यूरेशन फंड

यह भी एक ओपन-एंडेड डेब्ट स्कीम है, जिसमें निवेश की मैकाले ड्यूरेशन 6 महीने से 12 महीने के बीच होगी. इसका उद्देश्य निवेशकों को डेब्ट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स के जरिए इनकम देगा. साथ ही इस फंड का प्रदर्शन NIFTY Low Duration Debt Index A-I के साथ तुलना किया जाएगा. फंड 0 से 100% तक डेब्ट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश कर सकता है. यह स्कीम उन निवेशकों के लिए उपयुक्त है जो अल्पकालिक आय और सुरक्षित निवेश ऑप्शन की तलाश में हैं.

JioBlackRock सेक्टर रोटेशन फंड

अब बात तीसरे फंड की करें तो यह एक सेक्टर रोटेशन फंड है जी हां यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है, जो सेक्टर रोटेशन थीम पर आधारित है. इसका उद्देश्य लंबी अवधि में पूंजी वृद्धि करना है. फंड मुख्य रूप से 80 से 100% इक्विटी और इक्विटी संबंधित इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करेगा, 0 से 20% अन्य इक्विटी में और 0 से 20% डेब्ट एवं मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश किया जाएगा.

बता दें कि फंड का प्रदर्शन Nifty 500 Index (TRI) के साथ तुलना किया जाएगा और इसे तन्वी कचेरीया और साहिल चौधरी प्रबंधित करेंगे. फंड निवेशकों के लिए उपयुक्त है जो लंबी अवधि में पूंजी वृद्धि चाहते हैं और सेक्टर रोटेशन रणनीति में निवेश करना चाहते हैं.

NFO और निवेश विवरण

शॉर्ट ड्यूरेशन और लो ड्यूरेशन फंड का NFO 8 जनवरी से 13 जनवरी तक चलेगा, जबकि सेक्टर रोटेशन फंड का NFO 27 जनवरी से 9 फरवरी तक खुलेगा. लंपसम निवेश के लिए न्यूनतम राशि सभी फंड्स में ₹500 होगी और SIP के लिए भी न्यूनतम ₹500 होगा. इन नए फंड्स के लॉन्च से निवेशकों को उनके जोखिम प्रोफाइल और निवेश अवधि के अनुसार ऑप्शन मिलने की संभावना है.

अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।

Exit mobile version