Site iconSite icon SHABD SANCHI

Jefferies ने इंवेस्टर्स के लिए पसंद किए ये शेयर, साथ ही दिए Target Price!

Stock market chart showing sharp upward movement with buy indicatorStock market chart showing sharp upward movement with buy indicator

Jefferies Stock Suggestion: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने Nifty के लिए दिसंबर 2026 तक 28,300 अंक तक पहुंचने का अनुमान लगाया है. कंपनी के अनुसार इसके पीछे दो मुख्य वजहें हैं, पहली शेयर बाजार में लगातार नए शेयर आना (Equity Supply) और घरेलू निवेशकों द्वारा लगातार पैसा निवेश करना. इस अनुमान के साथ जेफरीज ने इन कंपनियों की भी सिफारिश की है, जिन्हें निवेश के लिए अट्रैक्टिव माना गया है. ये कंपनियां अलग-अलग सेक्टर से हैं जैसे बैंकिंग, ऑटो, सीमेंट, हॉस्पिटैलिटी, टेलीकॉम, रियल एस्टेट, आईटी, फार्मा, इंडस्ट्रियल और एनर्जी.

Axis Bank और Bharti Airtel Share News

Axis Bank को जेफरीज ने BUY रेटिंग दी है और इसका Target Price 1,278.80 रुपए रखा है. इसका मतलब है कि कंपनी के शेयर में बढ़ने की संभावना है. इसी तरह Bharti Airtel में भी निवेश करने की सलाह दी गई है और इसका टारगेट प्राइस 2,066.70 रुपए रखा गया है.

Cholamandalam और TVS Motor Share News

Cholamandalam Investment and Finance Company को BUY रेटिंग के साथ 1,744.25 रुपए का टारगेट प्राइस दिया गया है. TVS Motor Company को भी जेफरीज ने टॉप पिक्स में रखा है और इसका टारगेट प्राइस 3,605.25 रुपए रखा गया है.

Mahindra & Mahindra और Ambuja Cements Share News

M&M को भी BUY रेटिंग दी गई है अगर इसके टागरेट प्राइस की बात करें तो इसका Target Price 3,629.95 रुपए है. Ambuja Cements में निवेश के लिए भी पॉजिटिव रेटिंग दी गई है और इसका टारगेट प्राइस 529.65 रुपए रखा गया है.

Lodha और Godrej Share News

रियल एस्टेट सेक्टर में जेफरीज ने दो कंपनियों को चुना है. Lodha Developers को 1,078.75 रुपए और Godrej Properties Ltd को 2,012.95 रुपए का टारगेट प्राइस दिया गया है। दोनों को BUY रेटिंग मिली है.

Healthcare, Energy और Airports Share News

Max Healthcare Institute को 1,076.80 रुपए, JSW Energy को 451.05 रुपए और GMR Airports Infrastructure को 98.45 रुपए का टारगेट प्राइस दिया गया है। इन सभी को जेफरीज ने BUY रेटिंग दी है.

स्टॉक्स में निवेश करने से पहले करें ये काम

अब गौर करने वाली बात यह है की इन स्टॉक्स में निवेश करने से पहले आपको ख़ुद से रिसर्च करना चाहिए. उसके बाद ही किसी भी शेयर में निवेश करें अगर आप यह नहीं कर पा रहे हैं तो आप वित्तीय सलाहकार की मदद ले सकते हैं.

अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।

Exit mobile version