Site icon SHABD SANCHI

बाबा महाकाल के दरवार में पहुची जया किशोरी, दिखी उनकी ऐसी सादगी

उज्जैन। सुविख्यात कथा वाचक जया किशोरी उज्जैन पहुची और बाबा महाकाल का दर्शन लाभ लेकर पूजा-अर्चना की है। वे मंदिर के नंदी हॉल से बाबा महाकाल की प्रार्थना की और नंदी के कान में अपनी प्रार्थना की है। इस दौरान वे भगवान शिव की पूजा-अर्चना में लीन नजर आई। मंदिर प्रबंधन के लोगो ने जया किशोरी को महाकाल बाबा की पूजा-अर्चना करवाने के साथ ही उनका सम्मान और सत्कार भी किए।

व्यवस्था देख जताई प्रसन्नता

कथा वाचक ने बाबा महाकाल मंदिर परिसर की व्यवस्था और सफाई को देखकर पसन्नता जताई। उन्होने कहा कि मंदिर में ऐसी व्यवस्था कि भक्त कही से भी बाबा महाकाल का दर्शन लाभ ले सकते है और यहां की सफाई को देखकर मन आनंदित हो जाता है। उनका कहना था कि मंदिर की ऐसी सुविधा और सफाई के लिए यहां के लोग धन्यवाद के पात्र है। उन्होने कहा कि बाबा महाकाल का यह प्रताप ही कहेगे कि यहां से जाने का मन नही करता है। मानों मन यही रम जाता है।

भस्म आरती मे हुई थी शामिल

जया किशोरी ने बताया कि वे इसके पहले भी बाबा महाकाल के दरवार में आई थी और भस्म आरती में उन्होने हिस्सा लिया था। उन्होने कहा कि बाबा महाकाल के मंदिर में बार-बार आने का मन करता है, ऐसा लगता है मानों वे अभी और कुछ समय तक यह रूके। उन्होने मंदिर प्रबधंन का धन्यवाद करते हुए कहा कि भक्ति का मार्ग ऐसे ही बढ़ता रहे और बाबा महाकाल की कृपा सब बनी रहे।

Exit mobile version