Site iconSite icon SHABD SANCHI

दिल्ली कॉन्सर्ट में जैस्मीन सैंडलस ने दिया बड़ा सरप्राइज, स्टेज पर किया सगाई का ऐलान

singersinger

singer

भारतीय-अमेरिकी सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने अपने दिल्ली कॉन्सर्ट के दौरान फैंस को ऐसा सरप्राइज दिया, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। शानदार परफॉर्मेंस के बीच उन्होंने स्टेज पर ही अपनी सगाई का ऐलान कर दिया और पहली बार अपने मंगेतर शेखर चौधरी से लोगो को रूबरू कराया।

कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मीन ने शेखर को स्टेज पर बुलाया, उनका हाथ थामा और फैंस को अपनी सगाई की अंगूठी भी दिखाई। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “यही वो शख्स हैं जिन्होंने मुझे अंगूठी पहनाई है। यही मेरे होने वाले जीवनसाथी हैं।” इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया, जिसे देखकर वहां मौजूद फैंस ने जोरदार तालियां बजाईं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में जैस्मीन और शेखर स्टेज पर रोमांटिक अंदाज में नजर आए। दोनों ने जैस्मीन के लोकप्रिय गाने ‘लावन’ पर साथ डांस भी किया। स्टेज से उतरने से पहले शेखर ने जैस्मीन को फ्लाइंग किस दिया, जिसके बाद सिंगर भावुक होती भी दिखाई दीं।

दिल्ली का यह शो जैस्मीन के ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ की शुरुआत था। यह कॉन्सर्ट नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया, जहां उन्होंने अपने कई हिट गाने जैसे ‘तरस’, ‘इलीगल वेपन’, ‘लावन’, ‘पंजेबा’, ‘सिप सिप’ और फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ और ‘जाइए सजना’ भी पेश किए।

अब इस टूर के तहत जैस्मीन 18 जुलाई को मुंबई, 25 जुलाई को बेंगलुरु और 29 अगस्त को चंडीगढ़ में भी परफॉर्म करेंगी।

Exit mobile version