Site icon SHABD SANCHI

Janhvi Kapoor Deepfake पर भड़के Jr NTR, दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Jr NTR furious over Janhvi Kapoor deepfake; warns of legal action.

Jr NTR furious over Janhvi Kapoor deepfake; warns of legal action.

Janhvi Kapoor से जुड़ा एक आपत्तिजनक ai मामला को लेकर विवाद बढ़ता हुआ देखा जा रहा है। यह वीडियो फिल्म देवरा पार्ट वन के चर्चित गाने chuttamalli के फुटेज के साथ छेड़छाड़ करके बनाया गया है। इस मामले में जूनियर एनटीआर ने कड़ी नाराजगी जताते हुए वीडियो बनाने और इसको फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाने की बात कही है।

Jr NTR ने AI के गलत इस्तेमाल पर जताई अपनी नाराजगी

जूनियर एनटीआर ने सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर अपनी एक सख्त रिएक्शन दी है। Ai के द्वारा किसी भी महिला की तस्वीर और पहचान के साथ इस तरह की छेड़छाड़ किए जाने को उन्होंने शर्मनाक बताया है एक्टर ने साफ कहा कि वह इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ हर संभव कानूनी कारवाई करेंगे। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि ऐसे आपत्तिजनक कंटेंट को ना देखे ना ही शेयर करें और ना ही उसे पर किसी तरह का रिएक्शन दे। साथी उन्होंने राज्य सरकार और केंद्र सरकार से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दुरुपयोग को रोकने के लिए कुछ सख्त नियम बनाने की अपील भी की है।

ये भी पढ़े: Janhvi Kapoor और Sidharth Malhotra ​​ने लालबागचा राजा के किए दर्शन, देखें तस्वीरें

‘Chuttamalle’ के फुटेज से बनाया गया था फर्जी वीडियो

जानवी कपूर का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बना वीडियो 2024 में रिलीज होने वाली फिल्म Devara: Part 1 के गाने ‘Chuttamalle’का फुटेज था इस गाने में जूनियर एनटीआर और Janhvi Kapoor नजर आए थे और इसे अनिरुद्ध रविचंद्रन ने संगीत दिया था। सोशल मीडिया पर सामने आए मॉर्फेड वीडियो में मूल फुटेज के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से कुछ आपत्तिजनक तरीके के बदलाव किए गए हैं। इस तरह के कंटेंट को लेकर सबसे बड़ी चिंता या होती है कि किसी व्यक्ति की तस्वीर या वीडियो को इसकी अनुमति के बिना बदलकर ऐसी स्थिति में दिखाया जा सकता है जो की बिल्कुल भी वास्तविक नहीं है।

ये भी पढ़े: Fatima Shaikh ने महिलाओं के किरदार पर कही ऐसी बात, चौंक जाएंगे आप

Janhvi Kapoor मामले पर फिल्म इंडस्ट्री भी हुई है मुखर

इस मामले पर सिर्फ जूनियर एनटीआर नहीं आवाज नहीं उठाई है बल्कि विजय देवरकोंडा ने भी इस घटना की निंदा करते हुए से बेहद गंभीर डिजिटल दुर्व्यवहार बताया है। चिरंजीवी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के ऐसे इस्तेमाल के खिलाफ फिल्म इंडस्ट्री में मिलकर कदम उठाने की जरूरत बताई है खुशबू सुंदर और यामी गौतम ने भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए महिलाओं की तस्वीर का गलत इस्तेमाल होने पर अपनी चिंता जताई है। इस विभाग ने एक बार फिर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक के जिम्मेदार इस्तेमाल और प्राइवेसी के साथ-साथ महिलाओं की ऑनलाइन सुरक्षा पर भी बहस शुरू कर दी है।


Exit mobile version