Jana Nayagan HD Leak: साऊथ एक्टर जोसेफ विजय Aka थलापति विजय (Joseph Vijay Aka Thalapathy Vijay) सोच थे थे कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले उनकी आखिरी फिल्म Jana Nayagan रिलीज हो जाए तो इलेक्शन में बड़ी मदद मिल जाएगी लेकिन फिल्म चुनाव से पहले रिलीज तो नहीं हो पाई बल्कि HD में लीक हो गई.
थलापति विजय की फिल्म Jana Nayagan एक पॉलिटिकल फिल्म थी जिसमे वो एक ईमानदार क्रन्तिकारी नेता बने हुए थे. तमिलनाडु में विजय का भयंकर क्रेज है और इलेक्शन से पहले इस फिल्म के रिलीज होने से उन्हें काफी पॉलिटिकल बेनिफिट मिलता मगर उनकी इस मंशा पर पानी फिर गया
पहले तो सेंसर बोर्ड ने इसे रिलीज के लिए सर्टिफिकेट ही नहीं दिया, फिर फिल्म को कोर्ट में घसीट दिया गया. हालत ये हो गई कि एडवांस बुकिंग रिफंड करना पड़ा और अब तो कांड ही हो गया.
आखिरी फिल्म थी Jana Nayagan
वैसे विजय ने आखिरी आखिरी करते करते कई फिल्मों में काम कर डाला और वो Jana Nayagan को भी अपनी आखिरी फिल्म बता रहे थे और शायद इस बार सीरियस थे. पहले ये फिल्म 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी मगर सेंसर बोर्ड ने इसे सर्टिफिकेट नहीं दिया वैसे सर्टिफिकेट तो अबतक नहीं मिला। दौरान जिन लोगों ने टिकट एडवांस में खरीद ली, प्री बुकिंग कर ली उनके तकरीबन 50 करोड़ रुपए वापस लौटाने पड़े, इतना ही नहीं Amazon Prime से जो 120 करोड़ रुपए की डील हुई वो भी कैंसिल हो गई और रिफंड करना पड़ा. मेकर्स को रिलीज से पहले ही घाटा हो गया.
इस फिल्म का बजट 500 करोड़ रुपए है, और पता नहीं 500 करोड़ रुपए कहां और कैसे ख़र्च हो गए? टिकट रिफंड, OTT डील कैंसिल और अब HD में लीक. फिल्म पूरे इंटरनेट में पड़ी हुई है. लोग एक दूसरे को शेयर कर रहे हैं और मेकर्स ऐसे लोगों पर एक्शन ले रहे हैं.

