Site iconSite icon SHABD SANCHI

मऊगंज में जल जीवन मिशन की नई पानी की टंकी टेस्टिंग में ढह गई, भ्रष्टाचार की पोल खुली

Jal Jeevan Mission's new water tank collapses during testing in MauganjJal Jeevan Mission's new water tank collapses during testing in Mauganj

Jal Jeevan Mission's new water tank collapses during testing in Mauganj

Jal Jeevan Mission’s new water tank collapses during testing in Mauganj: मऊगंज जिले के नईगढ़ी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत खटखरी में जल जीवन मिशन योजना के तहत हाल ही में निर्मित पानी की टंकी टेस्टिंग के दौरान अचानक ढह गई। जैसे ही टंकी में पानी भरना शुरू किया गया, वह दबाव सहन नहीं कर सकी और चंद मिनटों में रेत के ढेर की तरह पूरी तरह धराशाई हो गई। इस घटना ने निर्माण एजेंसी द्वारा की गई लापरवाही और बड़े स्तर के भ्रष्टाचार की पोल खोलकर रख दी है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि गनीमत रही कि हादसे के समय कोई व्यक्ति मौके पर मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि हर घर नल से जल पहुंचाने के उद्देश्य से बनाई गई यह टंकी निम्न गुणवत्ता वाले सामग्री से तैयार की गई थी, जिसके कारण वह पानी का हल्का दबाव भी बर्दाश्त नहीं कर सकी। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में भ्रष्टाचार को लेकर लोगों का गुस्सा बढ़ गया है।

ग्रामीण अब प्रशासन और जिला अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी ठेकेदार और संबंधित एजेंसी पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।यह घटना जल जीवन मिशन योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और निम्न गुणवत्ता वाले निर्माण कार्यों की ओर इशारा करती है।

Exit mobile version