Weight Loss: आजकल लोग तेजी से अपना वजन कम करने के लिए चाहे तो घंटों एक्सरसाइज करते हैं या फिर खाना छोड़ देते हैं। हालांकि हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार वजन कम करने का सही तरीका संतुलित डाइट सही रूटिंग और लगातार स्वस्थ आदतों को अपनाना होता है। हालांकि कुछ सामान्य गलतियां वजन घटाने के प्रक्रिया को धीमा कर देती है।
वजन कम करने के लिए भूखे रहना नहीं है सही
ऐसे काफी सारे लोग हैं जो जल्दी वजन कम करने के लिए खाना कम कर देते हैं या फिर एक या दो टाइम का खाना छोड़ देते हैं। शुरुआत में तो इसका असर दिखता है लेकिन लंबे समय तक ऐसा करना आपके शरीर के लिए नुकसानदायक रहता है। कम खाना खाने के बाद आपका शरीर कमजोर महसूस करने लगता है और बाद में आपको ज्यादा भूख लगने लगती है जिससे ओवर ईटिंग की समस्या हो जाती है। दो संतुलित और समय पर भोजन खाने की सलाह देते हैं।
ये भी पढ़े: Menopause के बाद क्यों बढ़ रहा Heart Risk? डॉक्टरों ने कहा, heart health..
सिर्फ Cardio पर निर्भर रहना है भारी
वजन घटाने के लिए लोग अक्सर घंटे दौड़ते हैं या फिर कार्डियो की एक्सरसाइज करना शुरू कर देते हैं। हालांकि केवल कार्डियो करने से वेट लॉस नहीं हो जाता है डॉक्टर के अनुसार स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी जरूरी होती है और शरीर का मेटाबॉलिज्म भी बहुत सही तरीके से काम करना जरूरी होता है। अगर आप वाकई में अपना वजन घटाना चाहते हैं तो कार्डियो के साथ-साथ स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी करें।
नींद और तनाव को नजरअंदाज, बड़ी गलती
Weight Loss के दौरान लोग डाइट और वर्कआउट पर तो ध्यान देने लगते हैं लेकिन नींद और मानसिक तनाव को नजरअंदाज कर देते हैं। आपके द्वारा कम नींद लेने से शरीर का हार्मोन प्रभावित हो जाता है जिससे बार-बार भूख लगे और अनहेल्दी चीज खाने की इच्छा बढ़ने लगतीहै। अगर आप बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं तो इससे भी आपका वजन बढ़ सकता है। डॉक्टर के अनुसार रोजाना पर्याप्त नींद लेनी चाहिए तभी वजन घटाने में मदद मिलेगी।
जल्दी रिजल्ट की जल्दबाजी कर सकती है नुकसान
बहुत सारे लोग कुछ ही दिनों में वजन कम करने की उम्मीद करने लगते हैं जिसके लिए वह या तो जरूर से ज्यादा एक्सरसाइज करने लगते हैं या फिर खाना पीना छोड़ देते हैं। डॉक्टर के अनुसार हेल्दी तरीके से वजन कम करना एक धीरे-धीरे होने वाला प्रोसेस होता है जिसके लिए आपको लगातार सही आदतें अपनाना होगा।
ये भी पढ़े: WHO ने Ebola को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया, अफ्रीका में कहर जारी
संतुलित Lifestyle माना जा रहा सबसे जरूरी
Weight Loss करने के लिए किसी एक चीज पर निर्भर रहने के बजाय आपको संतुलित लाइफस्टाइल अपनाना चाहिए सही डाइट और रोजाना एक्सरसाइज के साथ-साथ पर्याप्त पानी अच्छी नींद और तनाव मुक्त जिंदगी वजन कम करने में मददगार होगी।

