क्या period में होली खेलना सही है? या गलत…जाने गायनेकोलॉजिस्ट की राय

Is it right or wrong to play Holi during your period?... Learn the opinion of a gynecologist.

Holi during period : होली को लेकर हर साल कई तरह की शंका मन में रहती हैं। तो क्या जब किसी महिला को Period आए तो इस दौरान रंगों और पानी के साथ होली खेलने सुरक्षित होता है? काफी सारे लोगों के अनुसार मासिक धर्म में धार्मिक चीजों को करना सही नहीं माना जाता है लेकिन क्या वाकई में यह असुरक्षित होता है। गाइनेकोलॉजिस्ट के अनुसार महिलाएं सुरक्षित तरीका अपनाकर कोई भी त्यौहार मना सकती हैं।

Is it safe to play Holi during your period ? Learn from your doctor.

पीरियड्स में होली खेलना कितना सुरक्षित होता है?

गाइनेकोलॉजिस्ट के अनुसार मासिक धर्म कोई बीमारी नहीं होता है बल्कि यह एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया होती है। अगर महिला शारीरिक रूप से ठीक महसूस कर रही है और अत्यधिक दर्द या कमजोरी महसूस नहीं हो रही है तो वह होली जरूर खेल सकती है। Period के दौरान शरीर की स्थिति को समझना जरूरी होता है जिन भी महिलाओं को पहले दो दिन ज्यादा दर्द होता है उन्हें आराम को प्राथमिकता देना चाहिए।

ये भी पढ़े : इस होली Fake Gulal से कैसे बचें, जानिए सुरक्षित रंग पहचानने के तरीके

कौन से पीरियड प्रोडक्ट्स हैं बेहतर ऑप्शन?

गाइनेकोलॉजिस्ट के अनुसार होली के दौरान पीरियड प्रोडक्ट्स में सही चीजों का चुनाव होना जरूरी होता है क्योंकि पानी और रंगों के कारण सामान्य सेनेटरी पैड जल्दी गीले हो सकते हैं जिससे संक्रमण का खतरा हो सकता है। ऐसे में मेंस्ट्रूअल कप बेहतर ऑप्शन माना जाता है। क्योंकि यह अंदरुनी रूप से सुरक्षित रहते हैं और बार-बार गिले नहीं होते हैं। अगर कोई महिला pads का उपयोग कर रही है तो उसे समय-समय पर बदल लेना चाहिए।

रंगों से इन्फेक्शन का खतरा हो सकता है

आजकल होली में इस्तेमाल होने वाले सिंथेटिक रंगों में कहीं केमिकल मौजूद रहते हैं यह त्वचा और हमारे शरीर को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए गाइनेकोलॉजिस्ट हमेशा सलाह देती है कि हर्बल या प्राकृतिक रंगों का उपयोग करके ही होली मनाई जाए।

हाइजीन और हाइड्रेशन होता है जरूरी

होली खेलते समय अपने शरीर में पानी की कमी बिल्कुल भी न होने दे पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि पीरियड्स के दौरान शरीर पहले से ही थकान महसूस करता है त्यौहार के बाद तुरंत स्नान करें और साफ और सूखे कपड़े पहने। गीले कपड़ों में लंबे समय तक रहना आपकी तबीयत खराब कर सकता है।

ये भी पढ़े : HPV Vaccine ड्राइव, कर्नाटक ने सर्वाइकल कैंसर रोकथाम अभियान शुरू किया

होली खेलना है या नहीं?

गाइनेकोलॉजिस्ट के द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि Period के दौरान होली मनाने में कोई डॉक्टर के द्वारा प्रतिबंध नहीं लगाया गया है लेकिन अपने व्यक्तिगत स्वास्थ्य को प्राथमिकता देकर ही होली खेले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *