Site iconSite icon SHABD SANCHI

बार-बार टिकट बुक करने वालों के लिए खुशखबरी, IRCTC ला रहा नया इंटरफेस

IRCTC mobile app showing fare increased message with a modern train in backgroundIRCTC mobile app showing fare increased message with a modern train in background

IRCTC की वेबसाइट का नया लुक आने वाला है, बुकिंग होगी आसान

अगर IRCTC पर टिकट बुक करते समय कैप्चा, बार-बार पॉप-अप और उलझा हुआ इंटरफेस झेलना पड़ता है, तो अब राहत मिलने वाली है. रेलवे अपनी ऑनलाइन टिकट बुकिंग साइट को नए डिजाइन और यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस के साथ लॉन्च करने जा रहा है. फिलहाल नई साइट का बीटा वर्जन टेस्टिंग में है.

नई वेबसाइट में ये बड़े बदलाव होंगे.

सभी क्लास की सीट एक साथ दिखेगी.

अब अलग-अलग क्लास में सीट देखने के लिए ऑप्शन बदलने की झंझट खत्म. एक ही पेज पर सारी क्लास की अवेलेबिलिटी मिल जाएगी.

बुकिंग प्रोसेस होगी ते

टिकट बुक करने के स्टेप्स कम किए गए हैं. इससे पेमेंट और चेकआउट पहले से जल्दी हो जाएगा.

बार-बार डिटेल भरने की जरूरत नहीं

जो लोग अक्सर सफर करते हैं उनके लिए “सेव पैसेंजर डिटेल” का ऑप्शन आएगा. एक बार डिटेल सेव कर लो, फिर हर बार ऑटो-फिल हो जाएगी.

कब तक आएगी नई साइट?

रेलवे के अनुसार नई वेबसाइट को मौजूदा रिजर्वेशन सिस्टम से जोड़ा जा रहा है. ये काम पूरा होते ही अगले कुछ महीनों में इसे यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा.

40 साल पुराना सिस्टम भी अपग्रेड हो रहा

सिर्फ वेबसाइट नहीं, रेलवे का लगभग 40 साल पुराना पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम भी बदला जा रहा है. खास बात ये है कि अपग्रेड के दौरान बुकिंग बंद नहीं होगी. यानी बिना दिक्कत के पूरा सिस्टम मॉडर्न किया जा रहा है.

तत्काल टिकट में बॉट्स पर लगाम

रेलवे तत्काल बुकिंग में बॉट्स रोकने पर भी काम कर रहा है। अधिकारीयों का कहना है कि इसमें कुछ सुधार हुआ है, लेकिन अभी और सख्ती लानी है. ताकि आम लोग को तत्काल टिकट बुक करने का बराबर मौका मिले.

IRCTC आखिर है क्या?

IRCTC यानी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन। ये भारतीय रेलवे के टिकट बुकिंग सिस्टम का ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। इसी के जरिए हम ट्रेन टिकट बुक करते हैं। बाकी थर्ड-पार्टी ऐप्स भी इसी सिस्टम से जुड़े होते हैं.

Exit mobile version