IRCTC Singapore Malaysia Tour Package: पूरे देश में इस समय शादियों का मौसम चल रहा है. गौरतलब है कि, शादी के बाद अपने नए जीवन की शुरुआत को यादगार बनाने के लिए कई कपल्स किसी खूबसूरत जगह पर घूमने की प्लानिंग बनाते हैं. अगर आप भी शादी के बाद किसी खूबसूरत जगह पर अपना हनीमून मनाने जाना चाहते हैं तो IRCTC आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है.
इस टूर पैकेज में क्या होगा
इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको सिंगापुर और मलेशिया में घुमाया जाएगा. इस टूर पैकेज के तहत आपकी यात्रा काफी सुविधाजनक ढंग से कराई जाएगी आपको किसी प्रकार की कोई दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा. दुनियाभर में सिंगापुर और मलेशिया अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं. हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पर घूमने के लिए आते हैं.
सिंगापुर किस लिए है मशहूर
सिंगापुर अपनी साफ सुथरी सड़कों और ग्लोबल सिटी लाइफ के लिए काफी मशहूर है. वहीं मलेशिया की बात करें तो यहां की प्राकृतिक खूबसूरती के तो कहने ही क्या? इस कारण आपको सिंगापुर और मलेशिया टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए.
गौर करने वाली बात यह है, इस टूर पैकेज में आपको रहने, खाने और ट्रांसपोर्ट की चिंता नहीं करनी है. इन सब की व्यवस्था IRCTC करेगा. इस पैकेज में आपकी यात्रा फ्लाइट के जरिए कराई जाएगी. इसके अलावा टूर पैकेज में आपको घुमाने के लिए बस की व्यवस्था भी की गई है.
IRCTC के इस टूर पैकेज का नाम ASIAN EXTRAVAGANZA SINGAPORE MALAYSIA EX CHENNAI है. इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपकी यात्रा को कुल 5 रातों और 6 दिनों तक कराई जाएगी. इस टूर का पकेज कोड SMO29 है.
कब से होगी इस पैकेज की शुरुआत
IRCTC के इस टूर पैकेज की शुरुआत 29 दिसंबर, 2025 को चेन्नई से हो रही है. आप हनीमून के साथ साथ न्यू ईयर का लुत्फ भी इस टूर पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय उठा सकते हैं. इस टूर पैकेज में आपको गाइड और इंश्योरेंस की सुविधा भी मिलेगी. वहीं अगर आप इस टूर पैकेज का किराया और बाकी डिटेल्स जानना चाहते हैं तो इस लिंक https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=SMO29 पर विजिट कर सकते हैं.

