Site icon SHABD SANCHI

Israel-Iran War ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई हमले में घायल, पत्नी, पुत्री और पिता की हो चुकी मौत

Israel-Iran War। अमेरिका-इजराइल का ईरान पर चला रहा 10 दिनों से युद्ध जारी रहा। इस दौरान ईरान के लिए एक बार फिर दुखद घटना सामने आ रही है। मीडिया रिर्पोट से जो जानकारी आ रही है उसके तहत ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई हमले में घायल हो गए है। वे ईरान के दिवंगत सर्वाेच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे हैं। टाइम्स ऑफ इजराइल ने दावा किया है कि मौजूदा युद्ध के दौरान नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई घायल हुए हैं। सरकारी टीवी ने उन्हें जानबाज बताया, जिसका मतलब है कि वे दुश्मन के हमले में घायल हुए हैं। हालांकि इस हमले की रिपोर्ट अभी पूरी तरह से सामने नही आई है।

24 घंटे पूर्व बनाया गया था नया सुप्रीम लीडर

जानकारी के तहत मुजतबा खामेनेई को 24 घंटे पूर्व ही यानि कि बीती रात नया सुप्रीम लीडर घोषित किया गया था। उन्हे दिंवगत पिता की मौत के बाद ईराक का सुप्रीम लीडर चुना गया था। जिसके बाद ही इजराइल और अमेरिका ने धमकी दिया था कि उनकी इजाजत के बगैर सुप्रीम लीडर चुना गया तो उसे खत्म कर दिया जाएगा। चाहे वह जंहा भी छुपा हो।

पत्नी, बेटी और पिता की मौत

ज्ञात हो कि इससे पहले 28 फरवरी को नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई के पत्नी, बेटी और पिता की मौत हो गई थी। उनके पिता अयातुल्ला 1989 में रुहोल्लाह खुमैनी के निधन के बाद से ईरान के सर्वाेच्च नेता के पद पर काबिज थे। ईरान में 1979 की इस्लामिक क्रांति के दौरान, जब शाह मोहम्मद रजा पहलवी को हटाया गया तो खामेनेई ने क्रांति में बड़ी भूमिका निभाई थी। इस्लामिक क्रांति के बाद खामेनेई को 1981 में राष्ट्रपति बनाया गया था। वह 8 साल तक इस पद पर रहे। 1989 में ईरान के सुप्रीम लीडर खुमैनी की मौत के बाद उन्हें उत्तराधिकारी बनाया गया था।

Exit mobile version