Site iconSite icon SHABD SANCHI

खत्म होगी ईरान-अमेरिका जंग, स्विट्जरलैंड में होगा शांति समझौता, ट्रम्प ने कहा चालू करों मशीनरी, बहने दो तेल

ईरान-अमेरिका जंग। आज दुनिया भर के लोगो की नजरे ईरान-अमेरिका जंग पर लगी हुई है कि आने वाले समय में उक्त देशों की क्या गतिविधि होगी और पश्चिम एशिया में जारी तनाव और संघर्ष के बीच अगला निणर्य क्या होेगा। इसी बीच गुड न्यूज भी आ रही है कि अमेरिका और ईरान जंग खत्म करने के लिए शांति समझौते पर राजी हो गए हैं। खुद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने लिखा है कि ईरान के साथ समझौता हो गया है। ईरान ने भी बयान जारी किया कि अमेरिका के साथ कई महीनों की लंबी और मुश्किल बातचीत के बाद दोनों देशों ने सीजफायर के एमओयू को अंतिम रूप दे दिया है।

साढ़े तीन महीने से चल रहा युद्ध तनाव

ज्ञात हो कि 28 फरवरी से शुरू हुई जंग के बाद पहली बार ऐसा संकेत मिला है कि हालात युद्ध से बातचीत की दिशा में बढ़ सकते हैं। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर सहमति बनने की खबर ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अगर सब तय कार्यक्रम के मुताबिक आगे बढ़ता है तो 19 जून को स्विट्जरलैंड में इस समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर किए जाएंगे।

ट्रम्प ने लिखा तेल को बहने दो

शांति समझौता की आ रही खबरों के बीच ट्रम्प ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोला जाएगा। उन्होंने लिखा, ‘दुनिया के जहाजो, अपने इंजन चालू कर लो। तेल को बहने दो। अगर स्विट्जरलैंड के जेनेवा में पीस डील पर दस्तखत होते है तो 47 साल में तेहरान और वॉशिंगटन के बीच यह पहली हाई लेवल की बैठक होगी।

Exit mobile version