Site icon SHABD SANCHI

Iran New Leader : कौन हैं रजा पहलवी? अमेरिका में रहकर ईरान में बना ली अंतरिम सरकार

Iran new leader

Iran New Leader : एक ओर ईरान इजराइल और अमेरिका पर बमबारी कर रहा है। इजराइल भी ईरान (Iran Israel US War) पर मिसाइलें दाग रहा है। तेहरान से लेकर बेरूत तक हमले में तबाही मच गई है। लेबनान में लोग घर छोड़ कर भाग रहें है। उधर, ईरान में सत्ता परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। ईरान के अंतिम शाह मोहम्मद रज़ा पहलवी के बेटे रज़ा पहलवी ने देश की राजनीतिक स्थिति को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। उनका कहना है कि ईरान के जनता ने ही उनसे देश का नेतृत्व करने का अनुरोध किया है।

रज़ा पहलवी ने बनाएंगे ईरान में अंतरिम सरकार 

ईरान में अली खामेनेई के बाद रज़ा पहलवी सत्ता संभालेंगे। रज़ा पहलवी ने खुए नई सरकार बनाने का दावा किया है। रजा पहलवी ने कहा है कि वह ईरान की सत्ता (Iran New Leader) संभालने के लिए वह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि देश में बदलाव लाने के लिए लोगों का समर्थन उन्हें मिला है। रज़ा पहलवी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उन्हें देश और विदेश के ईरानियों से समर्थन मिला है, जिन्होंने उनसे भविष्य की संक्रमणकालीन सरकार का नेतृत्व करने को कहा है। उन्होंने अरब देशों से भी अपनी नई सरकार को मान्यता देने की अपील की है।

ईरान के लोगों ने नेतृत्व करने को कहा- रज़ा पहलवी

रज़ा पहलवी का दावा है कि उन्होंने यह जिम्मेदारी तब स्वीकार की जब उन्हें और विदेशों में बसे ईरानियों से समर्थन और कॉल मिली, जिसमें उनसे देश की दिशा बदलने का आग्रह किया गया था। उन्होंने कहा, “ईरान के लोगों ने मुझे खामेनेई शासन के बाद बदलाव का नेतृत्व करने के लिए कहा है और मैंने यह जिम्मेदारी स्वीकार कर ली है।”

रज़ा पहलवी ने अरब देशों से की ये अपील 

रज़ा पहलवी ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट में कहा, “ईरानी जनता की सबसे बड़ी अपेक्षा है कि मैं देश की स्थिति को सामान्य करूं और संबंधों को सुधारूं। मैं इस लक्ष्य को पूरा करूंगा। मेरा उद्देश्य है कि बदलाव सुरक्षित और स्थिर तरीके से हो, और ईरानी लोग अपने भविष्य का फैसला वोट के माध्यम से करें। ईरानियों ने भारी कीमत चुकाकर अपनी पसंद तय कर ली है। मैं अपने अरब मित्रों से भी अनुरोध करता हूं कि वे हमारे समर्थन में आएं और हमारी अंतरिम सरकार को मान्यता दें।”

कौन हैं रजा पहलवी? | Reza Pahalvi

रज़ा पहलवी का जन्म 1960 में हुआ था। 1979 की क्रांति के बाद से रजा पहलवी ईरान में रह रहें है। ईरानी विपक्ष में वह एक प्रमुख आवाज के रूप में उभरे हैं। वह देश में धर्मनिरपेक्ष शासन, मानवाधिकार और लोकतांत्रिक सुधारों की वकालत करते हैं। समय के साथ, उन्होंने खुद को तेहरान की धार्मिक नेतृत्व के विकल्प के रूप में प्रस्तुत किया है। फिलहाल, रज़ा पहलवी अमेरिका में रह रहे हैं। उन्हें डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump ) का समर्थन प्राप्त है। अमेरिका भी उन्हें ईरान का अगला नेता बनाने का इच्छुक है। पिछले समय में जब ईरान में खामेनेई सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हुए, तो रज़ा पहलवी का नाम प्रमुख रूप से चर्चा में आया। उन्होंने कई बार वीडियो संदेश के जरिए ईरानियों को प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

ईरान में सत्ता परिवर्तन करना चाहते हैं रजा पहलवी 

गौरतलब है कि ईरान के शीर्ष नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की शनिवार को अमेरिका और इजरायल के हमलों में मौत हो गई। अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला किया था। अभी भी ईरान और इन दोनों देशों के बीच तनाव जारी है। रज़ा पहलवी, जो ईरान के अंतिम शाह मोहम्मद रज़ा पहलवी के सबसे बड़े बेटे हैं, देश की इस्लामिक सरकार के मुखर विरोधी माने जाते हैं। रज़ा पहलवी ने बार-बार जनता से इस्लामिक रिपब्लिक के खिलाफ प्रदर्शन करने और मौजूदा सरकार को हटाने की अपील की है। उन्होंने पश्चिमी देशों और इजरायल के साथ मित्रता बढ़ाने और सत्ता परिवर्तन का समर्थन किया है।

यह भी पढ़े : यह भी पढ़े : ईरान-इजराइल जंग में भारत कर रहा एंट्री? ओमान की खाड़ी में उतारी वॉरश‍िप, इंडियन नेवी अलर्ट

Exit mobile version