Site iconSite icon SHABD SANCHI

UAE पर ईरानी हमला: 3 भारतीय घायल, भारत सख्त—PM मोदी बोले ‘यह स्वीकार नहीं

Iran Attacked UAE: मिडिल ईस्ट में तनाव खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। United Arab Emirates के फुजैराह ऑयल पोर्ट पर कथित ईरानी हमले के बाद भारत ने कड़ा विरोध जताया है। इस हमले में 3 भारतीय नागरिक घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है (Indian injured UAE)।

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने साफ कहा—“आम लोगों और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाना किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा”

क्या हुआ फुजैराह में?

Fujairah के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित पेट्रोलियम प्लांट पर ड्रोन अटैक (drone attack oil facility) हुआ, जिससे भीषण आग लग गई। UAE का दावा है कि उसने हमले के दौरान, 12 बैलिस्टिक मिसाइल, 3 क्रूज मिसाइल, 4 ड्रोन को इंटरसेप्ट किया। हालांकि Iran ने इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

भारत की बड़ी चिंता: होर्मुज स्ट्रेट

भारत ने खास तौर पर Strait of Hormuz में जहाजों की आवाजाही (global oil shipping route) सुरक्षित रखने पर जोर दिया है। याद रहे, दुनिया के तेल सप्लाई का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है—यहां अस्थिरता सीधे भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर असर डाल सकती है.

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स

1. UAE ड्रोन प्लांट पर हमला
फुजैराह के ऑयल प्लांट में धमाका और आग—3 भारतीय घायल (oil infrastructure attack)

2. अमेरिका का ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’
United States ने होर्मुज के आसपास फंसे जहाजों को निकालने के लिए मिशन शुरू किया (naval security operation)

3. साउथ कोरियाई जहाज पर हमला
होर्मुज में एक जहाज में आग—Donald Trump ने ईरान पर आरोप लगाया (shipping attack)

4. जब्त ईरानी जहाज पाकिस्तान को सौंपा
अमेरिकी नेवी ने ‘टूस्का’ जहाज को Pakistan को सौंपा, फिर ईरान भेजा गया (naval interception case)

5. ईरान में फांसी
मोसाद लिंक के आरोप में 3 लोगों को फांसी—2026 में अब तक 25 राजनीतिक कैदी फांसी (human rights concern)

Exit mobile version