IPL 2026 Winner। देश भर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार की रात अंहम रही, क्योकि , IPLका फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। जिसमें एक बार फिर Royal Challengers Bangalore ने शानदार जीत दर्ज करते हुए यह खिताब अपने नाम कर लिया है। Royal Challengers Bangalore की यह लगातार दूसरी जीत है। जिसमें गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से रॉयल चौलेंजर्स बेंगलुरु ने हराया है। जीत के साथ ही मैदान पर ऐसा जोरदार जश्न हुआ, कि इससे करोड़ों क्रिकेट फैंस को भावुक कर दिया।
यह खिताबी जीत आरसीबी (RCB) के लिए बेहद खास है क्योंकि लगातार दूसरी बार (बैक-टू-बैक) जीतकर, उन्होंने अपना दबदबा साबित किया है , फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 155 रन का लक्ष्य दिया。जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली की शानदार नाबाद पारी और रजत पाटीदार की कप्तानी की मदद से आरसीबी ने 18वें ओवर में ही मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया
कप्तान रजत पाटीदार ने विजयी कप को चूमकर उठा लिया
आवार्ड वितरण के दौरान कप्तान रजत पाटीदार ने ट्रॉफी उठाने से पहले उसे चूमकर अपनी खुशी जाहिर की। वहीं विराट कोहली ने कप्तान को गले लगाकर बधाई दी। दूसरी ओर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जब अपना अवॉर्ड लेने मंच पर पहुंचे, तब स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। जीत के बाद खिलाड़ियों का परिवार के साथ जश्न और ट्रॉफी के साथ मैदान में खुशी का मनाया गया जश्न यादगार रहा।
रजत ने लगातार दूसरी बार हासिल की ट्रॉफी
Royal Challengers Bangalore के कप्तान रजत पाटीदार ऐसे कैप्टन है जिनकी कप्तानी में उनकी टीम लगातार दूसरी बार आईपीएल अवार्ड प्राप्त किया है। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी (2009, 2010) और रोहित शर्मा (2019, 2020) में लगातार अवार्ड प्राप्त कर चुके थें। Royal Challengers Bangaloreकी सफलता की जो वजह आ रही है वह टीम किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं रही। बल्लेबाजी के साथ ही गेंदबाजों ने भी बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभाई, जिससे यह टीम फाइनल विजेता तो बनी ही है, टीम के 8 अलग-अलग खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द मैच भी बने।
IPL 2026 फाइनल मैच के मुख्य आकर्षण (Key Highlights)
- विजेता टीम: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
- उपविजेता: गुजरात टाइटंस (GT)
- जीत का अंतर: 5 विकेट
- टूर्नामेंट की मेजबानी: 10 टीमों के बीच 74 मुकाबले 13 स्थानों पर खेले गए

