Site icon SHABD SANCHI

IPL 2026:75 लाख में बिका रीवा का रेवांचल, राजस्थान रॉयल्स से खेलेगा कुलदीप

IPL 2026: 28 मार्च से IPL 2026 का आगाज हो रहा है। IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में रीवा (मध्य प्रदेश) के तेज गेंदबाज कुलदीप सेन को राजस्थान रॉयल्स ने 75 लाख रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है । 140+ किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले ‘रेवांचल एक्सप्रेस’ के नाम से मशहूर कुलदीप का यह चौथा IPL सीजन होगा, जो अपनी धारदार गेंदबाजी से राजस्थान के लिए जलवा दिखाएंगे ।

राजस्थान रॉयल्स से आईपीएल की शुरूआत

ज्ञात हो कि कुलदीप सेन ने 2023 में राजस्थान रॉयल्स से आइपीएल कॅरियर की शुरुआत की थी। यह होनहार खिलाड़ी रीवा शहर से लगे हुए हरिहरपुर गांव का रहने वाला है। इसके पिता रीवा में सैलून चलाकर बच्चों का लालन-पालन कर रहे है। उन्ही में से कुलदीप की क्रिकेट में रूचि रही। वह कड़ी मेहनत करके क्रिकेट में आज अच्छा मुकाम हासिल कर रहा है।

कुलदीप के कैरियर पर एक नजर

बताया जाता है कि कुलदीप का पूरा लगाव क्रिकेट में रहा और ज्यादा समय उसने इस खेल को दिया। वह जब 10वीं में थे, तब अंडर-19 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। 2017 में रणजी खेली। तब से वह क्रिकेट के लिए समर्पित हो गया। 2022 में टीम इंडिया के लिए चयन हुआ। पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला था।

54 मैचों का शेड्यूल जारी

आईपीएल 2026 में अभी तक 54 मैचों का शेड्यूल सामने आया है। फाइनल मैच 31 मई को खेला जा सकता है। आईपीएल 2026 का फॉर्मेट पहले जैसा ही रहने वाला है। लीग स्टेज में हर टीम 14 मैच खेलेगी। पॉइंट्स टेबल के टॉप 4 में रहने वाली टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगी।

Exit mobile version