Stocks in News: बीते दिन यानी मंगलवार को भारतीय स्टॉक मार्केट में मामूली गिरावट दर्ज की गई, इसके पीछे वैश्विक व्यापार संबंधी चिंताओं ने घरेलू सकारात्मक संकेतों को पीछे छोड़ दिया. NSE Nifty तकनीकी रूप से अपने पहले प्रमुख सपोर्ट स्तर 20-DEMA (करीब 25,050) की ओर बढ़ता दिखा. एक्सपर्ट का मानना है कि Banking Sector की मजबूती बाजार में रिकवरी की उम्मीद बनाए हुए है.
रेलिगेयर ब्रोकिंग के SVP, रिसर्च प्रमुख अजीत मिश्रा ने कहा कि मौजूदा अस्थिरता के बीच निवेशकों को “buy on dips” यानी गिरावट में खरीदारी की रणनीति अपनानी चाहिए, खासकर उन शेयरों में जो तुलनात्मक रूप से मजबूत प्रदर्शन दिखा रहे हैं
Axis Bank, HDB Financial, IRFC, HDFC Life
आज यानी 15 अक्टूबर को इन कंपनियों के दूसरे तिमाही के (Q2) नतीजे आने वाले हैं, जिस कारण इन शेयरों में बड़ी हलचल की संभावना है. Banking और Financial सेवाओं से जुड़े इन दिग्गजों के नतीजे बाजार की दिशा तय कर सकते हैं. खासतौर पर Axis Bank और HDB के नतीजों पर निवेशकों की नजरें टिकी हैं.
Tech Mahindra Share News
इस कंपनी ने सितंबर तिमाही के नतीजों में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है. कंपनी की आय साल-दर-साल 5.1% बढ़कर ₹13,995 करोड़ रही, जो विश्लेषकों के अनुमान (13,720 करोड़ रुपये) से अधिक है. इसके पीछे बैंकिंग और मैन्युफैक्चरिंग वर्टिकल्स का मजबूत प्रदर्शन मुख्य कारण रहा. अमेरिकी टैरिफ और वीज़ा नीतियों को लेकर बनी अनिश्चितताओं के बावजूद कंपनी ने स्थिर वृद्धि बनाए रखी, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है.
ICICI Lombard Share News
Non-Life बीमा कंपनी ICICI Lombard जनरल इंश्योरेंस ने सितंबर तिमाही में 18% की बढ़ोतरी के साथ 820 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया. कंपनी की इस वृद्धि का श्रेय Helath Insurance और Motor Insurance सेगमेंट की मजबूत मांग को दिया जा रहा है. कोविड-19 के बाद लोगों में स्वास्थ्य बीमा के प्रति जागरूकता और मेडिकल खर्चों में तेजी से वृद्धि ने कंपनी के व्यवसाय को गति दी है.
Maruti Suzuki Share
ऑटो दिग्गज Maruti Suzuki ने तमिलनाडु सरकार के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता किया है जिसके तहत राज्य में ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक्स को ऑटोमेशन के जरिए आधुनिक बनाया जाएगा. इस परियोजना का उद्देश्य ड्राइविंग टेस्ट की प्रक्रिया में पारदर्शिता, कार्यक्षमता और समानता लाना है, जिससे सड़क सुरक्षा के मानकों में भी सुधार होगा.
Ola Electric Share News
इस कंपनी में अब Energy Storage के क्षेत्र में उतरने की तैयारी कर रही है. कंपनी के CMD भाविश अग्रवाल 17 अक्टूबर को बड़ा ऐलान कर सकते हैं. यदि ओला वास्तव में बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) मार्केट में प्रवेश करती है, तो यह उसके मौजूदा इन्फ्रास्ट्रक्चर का लाभ उठाकर तेजी से इस 30 अरब डॉलर के बाजार में हिस्सेदारी हासिल कर सकती है.
Vedanta Share News
माइनिंग दिग्गज Vedanta को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) से इन-प्रिंसिपल मंजूरी मिल गई है, जिसके तहत कंपनी जयप्रकाश एसोसिएट्स (JAL) का अधिग्रहण कर सकती है, यदि वह दिवाला प्रक्रिया में बोली जीतती है. CCI ने वेदांता के अलावा नवीन जिंदल की जिंदल पावर, पीएनसी इंफ्राटेक, अडानी ग्रुप और डालमिया भारत की बोलियों को भी मंजूरी दी है.
RBL Bank Share News
RBL Bank ने कहा है कि वह निरंतर विकास के पथ पर है और शेयरधारकों के हितों को ध्यान में रखते हुए अवसरों की तलाश में रहती है. एमिरेट्स एनबीडी बैंक द्वारा बैंक की बहुमत हिस्सेदारी खरीदने की खबरों पर कंपनी ने स्पष्ट किया कि यह रिपोर्ट गलत और भ्रामक है. बैंक का कहना है कि वह अपने आंतरिक विकास और वैल्यू क्रिएशन पर केंद्रित है.

